Dharma Sangrah

क्या है Axiom-4 मिशन, क्या-क्‍या होगा रिसर्च और कितने दिन स्‍पेस में रहेंगे शुभांशु शुक्ला?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 25 जून 2025 (15:22 IST)
भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन यानी ISS पर करीब 14 दिनों तक रहेंगे। इस दौरान वे कई तरह के प्रयोग करेंगे। Axiom-4 मिशन के तहत तीन विदेशी अंतरिक्ष यात्रियों के साथ वे अमेरिका के फ्लोरिडा से अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के लिए उड़ान भर चुके हैं। वह 41 वर्षों में अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) की यात्रा करने वाले पहले भारतीय हैं।

क्‍या है Axiom-4 मिशन का मकसद : दरअसल, Axiom-4 मिशन अमेरिकी कंपनी एक्सिओम स्पेस (Axiom Space) का एक मिशन है। इसे नासा (NASA) और स्पेसएक्स (SpaceX) की साझेदारी में संचालित किया जा रहा है। भारत के लिए खासतौर यह मिशन काफी अहम है क्योंकि लंबे अर्से के बाद उनका अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष में कदम रख रहा है। Axiom Space का ये चौथा मिशन है। ये मिशन अब तक 8 बार टल चुका है। भारत-पोलैंड-हंगरी की सरकारें भी इसपर खर्च कर रहीं हैं।

क्या है Axiom-4 मिशन का मक़सद?
इस मिशन का मकसद प्राइवेट स्पेस ट्रैवल को बढ़ावा देना है। साथ ही कमर्शियल स्पेस स्टेशन की योजना पर पर आगे बढ़ना है।

वैज्ञानिक प्रयोग : मिशन के दौरान माइक्रोग्रैविटी में विभिन्न वैज्ञानिक प्रयोग किए जाएंगे, जिनमें जीव विज्ञान, कृषि, मानव स्वास्थ्य, और सामग्री विज्ञान शामिल हैं। भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला सात भारतीय प्रयोग करेंगे, जैसे सायनोबैक्टीरिया, मांसपेशी पुनर्जनन, और अंतरिक्ष में फसल खेती का अध्ययन।

टेक्नोलॉजी का विकास : मिशन में नई तकनीकों का परीक्षण और प्रदर्शन होगा, जो भविष्य के अंतरिक्ष मिशनों, जैसे चंद्रमा और मंगल यात्रा, के लिए महत्वपूर्ण होंगी।

अंतरराष्ट्रीय सहयोग : भारत जैसे देशों के लिए यह मिशन अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष अनुसंधान में भागीदारी का अवसर प्रदान करता है। ISRO के गगनयान मिशन के लिए यह अनुभव और डेटा संग्रह का महत्वपूर्ण कदम है।

अंतरिक्ष से जुड़ी खोज में प्राइवेट सेक्टर : Axiom Space का लक्ष्य निजी अंतरिक्ष स्टेशनों के निर्माण और संचालन की दिशा में काम करना है। Axiom-4 इस दिशा में एक कदम है, जो निजी क्षेत्र की अंतरिक्ष यात्रा को बढ़ावा देता है।

मानव अनुकूलन अध्ययन : माइक्रोग्रैविटी में मानव शरीर के अनुकूलन, स्वास्थ्य, और संज्ञानात्मक प्रभावों का अध्ययन किया जाएगा, जो लंबी अवधि के अंतरिक्ष मिशनों के लिए महत्वपूर्ण है।
Edited By: Navin Rangiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अयोध्या में ध्वजारोहण, धर्मध्वज पर अंकित हर चिह्न की है खास विशेषता

बिहार की पूर्व CM राबड़ी देवी को मिला नोटिस, खाली करना होगा सरकारी आवास, कहां होगा नया ठिकाना?

चीन का भड़काऊ बयान, हम अरुणाचल को मानते ही नहीं

एक पैसे की बेईमानी की हो तो हर सजा मंजूर.. केजरीवाल ने ऐसा क्‍यों और कहां कहा?

जिंदगी के मैदान में भी दिखाया जज्‍बा, मां की मौत के बावजूद SIR सर्वे में जुटी रहीं इंदौर की BLO नीलू गौड़

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी बोले- नया भारत न आतंकवाद के आगे झुकता है, न ही सुरक्षा से समझौता करता है

यूक्रेन : रूसी हमलों की लहर की एक और रात, 'प्रियजन को खो देने के भय में घिरे लोग'

बच्‍ची से दुष्कर्म केस में CM यादव ने की हाईलेवल मीटिंग, रायसेन SP को हटाया, थाना प्रभारियों के खिलाफ भी एक्शन

1 दिसंबर को प्रदेश में होगा गीता जयंती का भव्य आयोजन : मुख्यमंत्री मोहन यादव

बिहार में योगी मॉडल, एंटी रोमियो स्क्वाड का होगा गठन, यह किस तरह करेगा काम

अगला लेख