क्या है Jio Air Fiber, कितनी होगी कीमत?

Webdunia
सोमवार, 28 अगस्त 2023 (14:57 IST)
इन दिनों जियो एयर फाइबर (Jio Air Fiber) की जमकर चर्चा हो रही है। लोगों को लंबे समय से इसका इंतजार है। माना जा रहा है कि रिलायंस अपने एक इवेंट में Jio Air Fiber को भी लॉन्च कर सकती है। बताया जा रहा है गणेश चतुर्थी के अवसर पर इसे लॉन्‍च किया जाएगा।

बता दें कि रिलायंस जियो की तरफ से जियो एयर फाइबर की जानकारी पिछले साल की एजीएम मीटिंग में दी गई थी। जियो के फैंस बेसब्री से इस डिवाइस का इंतजार कर रहे हैं। AGM 2022 के बाद से Jio Air Fiber को लेकर जियो की तरफ से कोई जानकारी सामने नहीं आई थी। अब माना जा रहा है कि कंपनी जल्‍द ही इस डिवाइस को लॉन्च कर सकती है।

क्या है Jio Air Fiber: आपको बता दें कि जियो का Jio AirFiber डिवाइस एक पोर्टेबल डिवाइस है। जैसा कि नाम से ही पता चलता है यह डिवाइस बिना तार के वायरलेस तरीके से हमें इंटरनेट की सुविधा देगा। बताया जा रहा है कि जियो इसमें 5G एंटीना का इस्तेमाल करेगी, जिससे यूजर्स को इंटरनेट की तेज कनेक्टिविटी मिलेगी। Jio Air Fiber से हमें 1Gbps तक की तेज स्पीड मिल सकती है।

क्‍या होगी कीमत : हालांकि अभी JioAirFiber की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन अगर जियो के ट्रैक रिकॉर्ड को देखें तो कंपनी इससे काफी सस्ते दाम में उपलब्ध करा सकती है। इस डिवाइस में कई तरह की कनेक्टिविटी सुविधाएं भी मिलेंगी। आप जियो एयर फाइबर में सिम का इस्तेमाल कर पाएंगे और साथ ही इसमें सेट-टॉप बॉक्स भी लगा सकते हैं।
Edited by navin rangiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हाथरस हादसे पर घिरे 'साकार हरि' की पूरी कहानी, क्या कहती हैं पैतृक गांव की महिलाएं

CBI ने भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज की पहली FIR, जानिए क्‍या है मामला...

Hemant Soren : झारखंड के सबसे युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का राजनीतिक सफर

Hathras stampede case : 100 करोड़ संपत्ति के स्वामी नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा, जानिए UP में स्थित 24 आश्रमों की सचाई

Tamil Nadu : पूर्व मंत्री सेंथिल बालाजी की रिमांड अवधि बढ़ाई, मनीलॉन्ड्रिंग केस में किया था गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

Weather Update : हिमाचल में भारी बारिश से 85 सड़कें बंद, इन राज्‍यों में जारी हुआ अलर्ट

अलीगढ़ पहुंचे राहुल गांधी, हाथरस हादसे के पीड़ितों से की मुलाकात

लालू यादव ने मीसा भारती की बजाय अभय कुशवाहा को क्यों बनाया संसदीय दल का नेता

ब्रिटेन में वोटों की गिनती, ऋषि सुनक की पार्टी पिछड़ी, लेबर पार्टी को भारी बढ़त

Live : अलीगढ़ पहुंचे राहुल गांधी, हाथरस हादसे के शिकार लोगों से मिले

अगला लेख
More