Hanuman Chalisa

क्या है भारत की आजादी से सेंगोल का कनेक्शन, गृहमंत्री शाह ने बताया किस चीज का है प्रतीक?

Webdunia
बुधवार, 24 मई 2023 (14:14 IST)
नई दिल्ली। तमाम राजनीतिक उठापटक और नए संसद भवन के उद्धाटन को लेकर विवाद के बीच गृहमंत्री अमित शाह ने सेंगोल के बारे में बताया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने प्रेस कांफ्रेंस में सेंगोल के बारे में जानकारी दी। शाह ने कहा कि इस आयोजन से एक ऐतिहासिक परंपरा फिर से जीवित होगी। उन्होंने बताया कि लंबी परंपरा है। इसे तमिल में सेंगोल कहा जाता है और इसका अर्थ संपदा से संपन्न होता है।

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि तमिल संस्कृति में सेंगोल का बहुत महत्व है। उन्होंने कहा, 'चोल वंश के समय से ही संगोल का महत्व रहा है। इस सेंगोल को नई संसद में रखा जाएगा’ उन्होंने कहा, 'यह एक मूलभूत घटना होने जा रही है, और यह भारत में अमृत काल को चिन्हित करेगी।

गृहमंत्री शाह ने कहा कि इस पवित्र सेंगोल को संग्रहालय में रखना अनुचित है। सेंगोल के आवास के लिए संसद भवन से ज्यादा  पवित्र स्थान कोई नहीं हो सकता। इसीलिए संसद भवन के राष्ट्र समर्पण के दिन पीएम मोदी विनम्रता के साथ तमिलनाडु अधिनाम के माध्यम से सेंगोल को स्वीकार करेंगे।

क्या है सेंगोल का इतिहास?
14 अगस्त 1947 को एक अनोखी घटना हुई थी। जिसमें सेंगोल ने एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। शाह ने बताया कि यह सेंगोल सत्ता के हस्तांतरण का प्रतीक बना था। आप सभी को आश्चर्य होगा कि इतने साल तक यह आपके सामने क्यों नहीं आया। इसकी जानकारी पीएम मोदी को मिली तो उन्होंने गहन जांच करवाई। इसके बाद इसे देश के सामने रखने कै फैसला किया गया। बता दें कि संसद के नए भवन को लेकर विवाद चल रहा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हाल ही में बयान दिया था कि नए संसद भवन का उद्धाटन पीएम मोदी को नहीं राष्ट्रपति को करना चाहिए। उनके इस बयान से राजनीतिक बवाल शुरू हो गया है। बुधवार को आम आदमी पार्टी और टीएमसी समेत चार दलों बायकॉट किया है।
Edited by navin rangiyal 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Diwali पर अयोध्या में बना विश्व रिकॉर्ड, 26 लाख से अधिक दीयों से जगमगाए सरयू के घाट

Indore : किन्‍नर मामले में पुलिस ने तेज की कार्रवाई, 3 मुख्य आरोपियों पर 30 हजार का इनाम घोषित

प्रज्ञा ठाकुर का विवादित बयान, बेटी कहना न माने तो उसकी टांगें तोड़ दो...

खुला बांके बिहारी मंदिर का खजाना, योगी सरकार से अखिलेश बोले- मंदिरों के खजाने तो छोड़ दे

ओवैसी की AIMIM ने बिहार में उतारे 25 उम्मीदवार, किसे कहां से मिला टिकट

सभी देखें

नवीनतम

साने ताकाइची बनीं जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री, PM मोदी ने दी बधाई

H-1B वीजाधारकों के लिए बड़ी खबर, ट्रंप सरकार ने दी बड़ी राहत

पंजाब के किसानों का सहारा बने CM योगी, बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजे गेहूं के बीज

पुलिस स्मृति दिवस पर योगी ने 3 शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि, वीरों की पत्नियों को किया सम्मानित

UP : पुलिस स्मृति दिवस पर CM योगी आदित्यानाथ ने शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि

अगला लेख