गिरफ्तारी के बाद क्या बोले राहुल गांधी...

Webdunia
गुरुवार, 8 जून 2017 (15:55 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि वह किसानों की बात सुनने के लिए उनके परिजनों से मिलने मध्य प्रदेश के मंदसौर जा रहे थे लेकिन उन्हें बिना कारण बताए गिरफ्तार किया गया।
 
गांधी ने ट्वीट किया कि मैं सिर्फ किसानों के परिवारों से मिलना चाहता था, उनकी बात सुनना चाहता था, मुझे कोई कारण नहीं दिया, बस कहा कि गिरफ्तार कर रहे हैं।
 
कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि किसान अपने हक की मांग कर रहे हैं लेकिन उन पर गोलियां चलाई गईं। उनका कहना है कि पीड़ित किसानों से मिलना उनके साथ एकजुटता दिखाना गलत और गैरकानूनी नहीं है।
 
उन्होंने ट्वीट किया, 'कौन सा कानून कहता है कि उन किसानों के साथ एकजुटता दिखाना गैरकानूनी है। जिन्हें सहजरूप से हक की मांग करने की वजह से गोली मार दी जाती है।'
 
उन्होंने यह भी कहा, 'मोदी जी किसानों का नहीं माफ कर सकते, सही रेट और बोनस नहीं दे सकते, मुआवजा नहीं दे सकते, सिर्फ किसान को गोली दे सकते हैं।'
 


 
कांग्रेस ने राहुल गांधी की गिरफ्तारी को अवैधानिक बताते हुए इसका जमकर विरोध किया है। राहुल की गिरफ्तारी के बाद कई जगह कांग्रेसियों ने प्रदर्शन भी किया। 

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के मंदसौर में अपनी फसलों का उचित दाम मांग रहे किसानों पर गोलियां चलाई गई थीं जिसमें छह किसान मारे गए और आठ घायल हुए हैं। पीड़ित किसानों के परिजनों को सान्त्वना देने जा रहे गांधी को आज मध्य प्रदेश की सीमा में घुसते हुए हिरासत में ले लिया गया। उन पर आरोप है कि वह कर्फ्यूग्रस्त मंदसौर जिले में जाने की कोशिश कर रहे थे। उन्हें जिले के सीमावर्ती नयागांव में हिरासत में ले लिया गया। 
Show comments

जरूर पढ़ें

Marathi row : बिहार आओ, पटक-पटककर मारेंगे, मराठी भाषा विवाद में BJP सांसद निशिकांत दुबे की राज ठाकरे को धमकी

Video : 15 फुट लंबे किंग कोबरा को 6 मिनट में महिला वन अधिकारी ने बचाया, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Chirag Paswan : बिहार में NDA की परेशानी को क्यों बढ़ा रहे हैं मोदी के 'हनुमान', कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश पर निशाना

Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

सभी देखें

नवीनतम

UP: देवरिया में फिलीस्तीनी झंडे वाली टी शर्ट पहनने के आरोप में 4 युवक गिरफ्तार

LIVE: यूपी के मुजफ्फरनगर जिले में गुस्साए कावड़ियों ने की तोड़फोड़

प्रियंका और माही की बीमारी के आगे क्‍यों लाचार हुए पूर्व CJI, क्‍या है उनका बंगला कनेक्‍शन

टाटा मोटर्स ने लॉन्‍च किया भारत का सबसे सस्ता 4-व्‍हील मिनी ट्रक Tata Ace Pro, फीचर्स कर देंगे हैरान

आतिशी का दिल्ली में पुराने वाहन हटाने के मामले में भाजपा को समर्थन का आश्वासन

अगला लेख