Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Whatsapp ने 23 लाख से ज्यादा खातों पर लगाई रोक, जानिए क्‍या है कारण...

हमें फॉलो करें Whatsapp ने 23 लाख से ज्यादा खातों पर लगाई रोक, जानिए क्‍या है कारण...
, गुरुवार, 1 दिसंबर 2022 (11:22 IST)
नई दिल्ली। त्वरित रूप से संदेश भेजने की सुविधा देने वाला मंच व्हाट्सऐप (Whatsapp) ने अक्टूबर में 23.24 लाख खातों पर रोक लगाई है। इनमें से 8.11 लाख खाते ऐसे हैं, जिनके बारे में उपयोकर्ताओं ने शिकायत नहीं की थी, लेकिन उन पर सतर्कता के लिहाज से रोक लगाई गई है। जबकि सितंबर में व्हाट्सऐप ने 26.85 लाख खातों पर रोक लगाई थी।

व्हाट्सऐप ने सूचना प्रौद्योगिकी नियम 2021 के तहत अक्टूबर 2022 की भारत के बारे में अपनी मासिक रिपोर्ट में कहा, एक अक्टूबर, 2022 से 31 अक्टूबर 2022 तक 2,324,000 व्हाट्सऐप खातों पर रोक लगाई गई, जिनमें से 811,000 खाते ऐसे हैं जिन पर सतर्कता के लिहाज से रोक लगाई गई है। हालांकि उनके बारे में किसी उपयोगकर्ता ने शिकायत नहीं की थी। भारतीय खातों को +91 से शुरू होने वाले फोन नंबर से पहचाना जाता है।

सख्त आईटी नियम पिछले वर्ष प्रभाव में आए थे। इनके तहत बड़े डिजिटल मंचों (जिनके 50 लाख से अधिक उपयोगकर्ता हैं) को हर महीने अनुपालन रिपोर्ट देना आवश्यक है, जिनमें शिकायतों और उन पर की गई कार्रवाई का विवरण हो।

हालिया रिपोर्ट के मुताबिक व्हाट्सऐप को सितंबर में 701 शिकायतें मिलीं, जिनमें से केवल 34 पर कार्रवाई की गई। कुल शिकायतों में से 550 खातों पर रोक लगाने के अनुरोध वाली थीं।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Gujarat Elections 2022 : गोपाल इटालिया का आरोप, भाजपा के दबाव में धीमी रफ्तार से वोटिंग (live updates)