Hanuman Chalisa

Whatsapp policy: क्या अब फ़ेसबुक आपकी वॉट्सऐप चैट पढ़ लेगा?

नवीन रांगियाल
गुरुवार, 7 जनवरी 2021 (17:13 IST)
वॉट्सऐप ने एक नया काम किया है, उसने अपनी प्राइवेसी पॉलिसी और टर्म्स ऑफ़ सर्विस को अपडेट किया है। इस बदलाव के बाद यूजर्स को नोटिफ़िकेशन भेजे जा रहे हैं। इस नए बदलाव को स्‍वीकार करने के लिए यूजर्स को 8 फरवरी तक का समय दिया गया है। वॉट्सऐप ने ये चेतावनी भी दी है कि अगर आप नई पॉलिसी को स्‍वीकार नहीं करते हैं तो आपका अकाउंट डिलीट हो जाएगा।

आइए जानते हैं वॉट्सऐप ने टर्म्स और प्राइवेसी पॉलिसी में क्या बदलाव किए हैं?
दरअसल, वॉट्सएप अब फ़ेसबुक के नियंत्रण में है। दोनों कंपनियां अपनी सारी प्रॉपर्टीज या फंक्‍शन को एक-दूसरे से जोड़ने वाली है। हाल ही में फ़ेसबुक मैसेंजर और इंस्टाग्राम डायरेक्ट मैसेज का आपस में हुआ विलय इसी का नतीजा है।

यानी अब वॉट्सएप यूजर का जो डेटा है, उसे फेसबुक, इंस्टाग्राम जैसी अपनी दूसरे प्‍लेटफॉर्म के साथ भी शेयर किया जाएगा। नई पॉलिसी में इस बारे में भी जानकारी है कि वॉट्सऐप कैसे यूजर के डेटा को प्रोसेस करता है, और कैसे वॉट्सऐप बिज़नेस फ़ेसबुक की सर्विसेज़ को इस्तेमाल करके अपनी चैट्स को स्टोर कर सकते हैं।

वॉट्सऐप की पुरानी प्राइवेसी पॉलिसी में आपके पास ये आजादी थी कि अपने वॉट्सऐप अकाउंट की जानकारी को फ़ेसबुक के साथ साझा होने से रोक सकते थे, लेकिन नई पॉलिसी में इस बात की गुंजाइश खत्म हो गई है। मतलब कि वॉट्सएप वाली जानकारी फ़ेसबुक में निश्च‍ित तौर पर जाएगी।

क्‍या और कि‍स तरह की जानकारी हो सकती है साझा?  
क्या वॉट्सऐप आपके मैसेज पढ़कर फ़ेसबुक से साझा कर सकता है?
फ़िलहाल एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन की वजह से वॉट्सऐप हमारे मैसेज नहीं पढ़ सकता। और ये बात नई वाली प्राइवेसी पॉलिसी में भी लिखी हुई है। ऐसे में फि‍लहाल  वॉट्सएप हमारे मैसेज नहीं पढ़ सकता।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

राम रहीम फिर जेल से बाहर, जानिए कब कब जेल से बाहर आया डेरा प्रमुख

योगी सरकार का बड़ा रिकॉर्ड, यूपी में बने 19 हजार से ज्यादा अमृत सरोवर, ग्रामीण रोजगार को मिला बढ़ावा

सीजफायर के बीच फिर भड़का युद्ध! अमेरिकी सेना ने ईरान की मिसाइल साइट और नौकाएं कीं तबाह

पेट्रोल-डीजल के बाद अब CNG का झटका: दिल्ली-NCR में 11 दिन में 4 बार बढ़े दाम, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

Top News: दिल्ली-NCR में फिर बढ़े CNG के दाम; अमेरिका ने ईरानी नौकाओं को किया तबाह, क्वाड बैठक आज

अगला लेख