Hanuman Chalisa

मोदी को सामने देख घबरा गए थे इमरान, जानिए किस बात का लग रहा था डर...

Webdunia
रविवार, 29 जुलाई 2018 (10:41 IST)
नई दिल्ली। पाकिस्तान के वजीर ए आजम बनने जा रहे पूर्व क्रिकेट कप्तान इमरान खान का एक बार जब नरेंद्र मोदी से आमना-सामना हुआ था तो वह बुरी तरह घबरा गए थे।
 
यह वाकया 2006 में यहां एक सम्मेलन के दौरान हुआ था। मोदी उस समय गुजरात के मुख्यमंत्री थे। इस वाकिए का खुलासा इमरान पर लिखी गई पुस्तक 'इमरान वर्सेज़ इमरान-द अनटोल्ड स्टोरी' में किया गया है। पाकिस्तान में हाल में हुए राष्ट्रीय एसेंबली के चुनाव में इमरान खान की पार्टी 'पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ' सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है और वह सत्ता में आने जा रही है।
 
इमरान और मोदी को इस सम्मेलन में वक्ता के तौर पर आमंत्रित किया गया था। इमरान को यह जानकारी नहीं थी कि मोदी भी उनके पैनल में शामिल हैं। वह अपनी सीट पर बैठे ही थे कि उन्होंने देखा कि सामने से मोदी उनकी ओर चले आ रहे हैं।
 
मोदी को देखकर इमरान सन्न रह गए। उन्होंने नजरें बचाने की कोशिश की लेकिन मोदी ने उनसे गर्मजोशी के साथ हाथ मिलाया। न चाहते हुए भी इमरान को मजबूरन खड़े होना पड़ा।
 
मोदी ने इमरान के साथ बातचीत में उनके क्रिकेट कौशल की जमकर सराहना की। उन्होंने इमरान के नेतृत्व में पाकिस्तानी क्रिकेट टीम और भारतीय टीम के कई मुकाबलों को याद किया। इमरान भी इस बात से हैरान थे कि मोदी के पास क्रिकेट और उनके खेल को लेकर कितनी जानकारी है। उन्होंने इमरान की गेंदबाजी, बल्लेबाजी और कप्तानी तीनों की जमकर सराहना की।
 
किताब में बताया गया है कि इमरान के लिए अचानक हुई यह मुलाकात मुश्किल भरी थी और वह उस समय मूक होकर रह गए थे। जैसे तैसे उन्होंने अपनी सराहना के लिए मोदी का धन्यवाद किया। इमरान की हालत उस समय और पतली हो गई जब उन्होंने देखा कि कई फोटोग्राफर इस मुलाकात को कैमरे में कैद करने के लिए लपके चले आ रहे हैं।
 
किताब के अनुसार मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री रहते 2002 में वहां हुए दंगों के कारण पाकिस्तान में उनकी छवि काफी खराब बनी हुई थी और इमरान को उस समय यह ख्याल दहशत में डाल गया कि यदि इस मुलाकात की फोटो पाकिस्तान के अखबारों में मुख पृष्ठ पर छप गई तो उनकी राजनीतिक छवि को गहरा झटका लगेगा, लेकिन वह उस समय कुछ करने की स्थिति में नहीं थे।
 
किताब में कहा गया है कि इमरान को उस वक्त बड़ी राहत मिली जब उन्होंने पाया कि पाकिस्तानी प्रेस में इस मुलाकात को लेकर कुछ भी नहीं छपा है और इसकी तस्वीरें सीमा पार नहीं पहुंच पाई हैं। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

अमित शाह का गुजरात दौरा: विकास कार्यों का उद्घाटन, चुनावी बैठकें और कार्यकर्ता के घर भोजन

Top News : कर्नाटक सियासत में फिर बढ़ा सस्पेंस; बेंगलुरु में इबोला की दहशत, RCB शान से फाइनल में

सिंहस्थ 2028 को लेकर CM डॉ. यादव का बड़ा ऐलान, श्रद्धालुओं को मिलेगा मां शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ

इंदौर में पानी को लेकर फूटा गुस्सा, कांग्रेस का राजबाड़ा पर बड़ा प्रदर्शन, महापौर के इस्तीफे की मांग

Maharashtra : धुले में एंबुलेंस से गौ-तस्करी का प्रयास नाकाम, 10 गायें बचाई गईं

अगला लेख