Publish Date: Tue, 30 Jan 2024 (10:47 IST)
Updated Date: Tue, 30 Jan 2024 (11:35 IST)
Hemant soren news in hindi : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर कसते शिकंजे से झारखंड की राजनीति गरमा गई है। भाजपा ने सोरेन पर लापता होने का आरोप लगाया है तो झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) का दावा है कि सोरेन पार्टी के संपर्क में हैं। इस बीच सत्तारुढ़ गठबंधन ने अपने सभी विधायकों को राजधानी नहीं छोड़ने का आदेश दिया है। सत्तारूढ़ गठबंधन में झामुमो, कांग्रेस और राजद शामिल है।
झामुमो महासचिव और प्रवक्ता विनोद कुमार पांडे ने बताया कि सत्तारूढ़ गठबंधन के सभी विधायकों को राज्य की राजधानी रांची नहीं छोड़ने और राज्य की वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर चर्चा के लिए मंगलवार को एक बैठक में भाग लेने को कहा गया है।
मुख्यमंत्री आवास में प्रस्तावित बैठक मौजूदा राजनीतिक स्थिति और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से प्रस्तावित पूछताछ को लेकर रणनीति पर चर्चा करने के लिए बुलाई गई है।
इधर ईडी को भेजे गए ईमेल में सोरेन ने 31 जनवरी को दोपहर एक बजे अपने आवास पर अपना बयान दर्ज कराने पर सहमति जताई।
सोरेन के इस तरह लापता होने सभी हैरान है। इस बीच भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि आज झारखंड के लोगों का मान सम्मान हमारे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी ने लापता होकर मिट्टी में मिला दिया।
उन्होंने सोमवार देर रात भी एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा था कि हेमंत सोरेन जी ने अपने यानि झामुमो व कांग्रेस तथा सहयोगी विधायकों को रांची समान तथा बैग के साथ बुलाया है। सूचना अनुसार कल्पना सोरेन जी को मुख्यमंत्री बनाने का प्रस्ताव है।
उल्लेखनीय है कि ईडी की टीम सोमवार को 13 घंटे से ज्यादा समय तक सोरेन के दिल्ली स्थित घर पर डटी रही। टीम ने सोरेन से संपर्क का भी प्रयास किया लेकिन वे पूछताछ के लिए नहीं है। बताया जा रहा है कि ईडी ने सोरेन की BMW जब्त कर उसके ड्राइवर को भी गिरफ्तार किया है।
Edited by : Nrapendra Gupta
About Writer
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें