केरल में किसने 1 वोट दे दिया द्रौपदी मुर्मू को, भाजपा ने कहा, 139 पर भारी है ये ‘एक’

Webdunia
शुक्रवार, 22 जुलाई 2022 (13:00 IST)
राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू को शानदार जीत मिली है। विपक्ष के उम्‍मीदवार यशवंत सिन्‍हा हार गए हैं। आंध्र प्रदेश, नगालैंड और सिक्किम जैसे राज्यों में मुर्मू को 100 फीसदी वोट मिले हैं। हालांकि सबसे ज्‍यादा उस एक वोट की हो रही है जो केरल में मुर्मू को मिला है।

दरअसल केरल विधानसभा में 140 सदस्य हैं लेकिन इनमें से एक भी भाजपा का नहीं है। इसके बाद भी यहां से द्रौपदी मुर्मू को एक वोट मिला है। इस एक वोट की वजह से भाजपा बेहद खुश है। भाजपा ने तो यहां तक कह डाला है कि कम्युनिस्ट पार्टी के शासन वाले केरल में द्रौपदी मुर्मू को मिला 1 वोट 139 पर भारी है। भाजपा ने कहा कि नकारात्मकता के 139 वोटों के मुकाबले 1 वोट का महत्व ज्यादा है।

एक वोट से केरल में हलचल
द्रोपदी मुर्मू को केरल से मिले इस एक वोट से केरल की राजनीतिक गलियारों में हलचल हो गई है। 140 सदस्यीय राज्य विधानसभा वाले केरल में भाजपा का एक भी विधायक नहीं है। यही वजह थी कि विपक्ष को उम्मीद थी कि यहां से सभी मत यशवंत सिन्हा को मिलेंगे। लेकिन एक वोट मुर्मू के पक्ष में आया है, यह चौंकाने वाला है। हालांकि राजनीतिक जानकार सवाल उठा रहे हैं कि यह एक वोट गलती से दिया गया या जानबूझकर दिया गया है। यह भी साफ नहीं हो सका है कि यह एक किसका है।

भाजपा की केरल यूनिट ने द्रौपदी मुर्मू को वोट मिलने पर खुशी जाहिर की है। भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष के सुरेंद्रन ने कहा, 'द्रौपदी मुर्मू को जो एक वोट केरल से मिला है, उसका अन्य 139 मतों से अधिक महत्व है।'

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Changur Baba : छांगुर बाबा की पूरी कहानी, धर्मांतरण का रैकेट और करोड़ों की संपत्ति, STF और ATS के चौंकाने वाले खुलासे

भारत में पहली बार डिजिटल जनगणना : अब खुद भर सकेंगे अपनी जानकारी

प्रियंका और माही की बीमारी के आगे क्‍यों लाचार हुए पूर्व CJI, क्‍या है उनका बंगला कनेक्‍शन

UP : अंबेडकरनगर सरकारी आवास से मिले 22.48 लाख रुपए के 100 और 500 के पुराने नोट, ACMO की 11 साल पहले हुई थी मौत, बेड और अटैची से मिलीं नोटों की गड्डियां

क्यों डरे हुए हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, घर और बाहर दोनों जगह घिरे

सभी देखें

नवीनतम

पुलवामा हमले के लिए ई-कॉमर्स साइट से खरीदा गया था विस्फोटक, FATF की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

Marathi Hindi Controversy : व्यापारियों के विरोध प्रदर्शन के खिलाफ मनसे की रैली, शिवसेना मंत्री को प्रदर्शनकारियों ने घेरा

विधवा महिला ने लगाया अपने देवर पर बलात्कार का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच

COVID-19: इंदौर में 48 घंटों के भीतर 3 महिलाओं की मौत, अब तक 187 मरीज मिले

प्रदूषण पर कंट्रोल के लिए बड़ा कदम, 1 नवंबर से पुरानी गाड़ियों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल

अगला लेख