कौन हैं अंकित बैयनपुरिया जिनके साथ पीएम मोदी पार्क में कर रहे थे सफाई?

Webdunia
रविवार, 1 अक्टूबर 2023 (16:02 IST)
Ankit Baiyanpuria : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को एक पार्क में फिटनेस इंफ्लुएंसर अंकित बैयनपुरिया के साथ स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया। पीएम मोदी ने खुद इसका वीडियो प्रधानमंत्री ने खुद को साझा किया। उन्होंने लिखा कि स्वच्छ भारत एक साझा जिम्मेदारी है और हर प्रयास मायने रखता है। पीएम ने फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए अंकित की तारीफ भी की।
 
हरियाणा के सोनीपत में जन्मे अंकित बैयनपुरिया को अंकित सिंह के नाम भी जाना जाता है। वह लोगों के बीच अपने वर्कआउट के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में, 75 दिन की कठिन चुनौती पूरी करने पर उन्होंने जमकर सुर्खियां बटोरी थीं। यह चैलेंज मानसिक स्वास्थ्य कल्याण और अनुशासन पर केंद्रित था।
 
अंकित ने 2013 में हरियाणवी खागड़ के नाम से एक यूट्यूब चैनल शुरू किया था। वे यूट्यूब चैनल पर पहले फनी वीडियो वीडियो डालते थे। हालांकि कोरोना के बाद से अपने चैनल पर फिटनेस वीडियो भी डालने लगे। चैनल का नाम भी अंकित बैयनपुरिया हो गया।
 
यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स महज 28 दिनों में एक मिलियन से बढ़कर 3.7 मिलियन हो गए थे।

अंकित के फैंस के मानना है कि वे जो भी बोलते हैं स्पष्ट बोलते हैं। ज्यादा दिखावा नहीं करते। लोगों को फिटनेस के लिए प्रेरित करने का उनका अंदाज भी अनूठा है।
Edited by : Nrapendra Gupta 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पाकिस्तान ने मानी गलती, आतंकवाद को समर्थन गंदा काम

पहलगाम हमले का बदला! क्या होगा भारत का एक्शन प्लान, सीमा पर सेना का जमावड़ा बढ़ा

एक मई को होने हैं शिक्षकों के तबादले, व्‍हाट्सएप ग्रुप पर कैसे लीक हो गई संभावित सूची, जोड़तोड़ के लग रहे आरोप

भाई को भाई से लड़ाना था पहलगाम हमले का मंसूबा, घायलों से मिले राहुल गांधी

Bhopal: निजी कॉलेज की 3 लड़कियों से रेप, ब्लैकमेलिंग के आरोप में 2 गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

पहलगाम हमले का बदला! क्या होगा भारत का एक्शन प्लान, सीमा पर सेना का जमावड़ा बढ़ा

हिमाचल में सरकारी दफ्तरों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, खाली कराए कार्यालय

आईटी सेक्टर में मध्यप्रदेश बनाएगा अपनी विशेष पहचान : मोहन यादव

असम में पहलगाम हमले को लेकर की भड़काऊ पोस्ट, विपक्षी विधायक समेत 6 लोग गिरफ्तार

क्‍या वक्फ निकायों में होंगे मुस्लिम सदस्य, सुप्रीम कोर्ट में केंद्र ने दिया यह जवा‍ब

अगला लेख