कौन हैं कांग्रेस सांसद धीरज साहू, क्या है उनका IT रेड में मिले 200 करोड़ कैश से कनेक्शन

Webdunia
शुक्रवार, 8 दिसंबर 2023 (10:47 IST)
Jharkhand News in hindi: झारखंड से राज्यसभा के कांग्रेस सांसद धीरज प्रसाद साहू के परिवार और करीबियों से जुड़े 10 ठिकानों पर इनकम टैक्स की टीमों ने दबिश दी है। अब तक 200 करोड़ की नकदी जब्त की गई है। 
 
आयकर विभाग की टीम ने झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में साहू से जुड़ी बलदेव साहू एंड कंपनी के ठिकानों पर छापेमारी की। छापेमारी के पहले दिन बुधवार को 50 करोड़ रुपए बरामद किए गए, दूसरे दिन गुरुवार को 150 करोड़ से ज्यादा नकदी बरामद की गई।
 
बताया जा रहा है कि 9 अलमालियों में भरे पैसों को देख अधिकारी स्तब्ध रह गए। जब्त की किए गए नोटों को आयकर विभाग की टीम ने बोरों में भरा और फिर ट्रक में भरकर बैंक लाया गया।
 
दिसंबर 2019 में रांची एयरपोर्ट पर लगेज स्कैनिंग में साहू के पास से 38.5 लाख रुपए मिले थे। सीआईएसएफ ने इसकी सूचना इनकम टैक्स को दी थी। इसके बाद आयकर विभाग की टीम लोहरदगा स्थित आवास पहुंची थी। 
 
कौन हैं धीरज साहू : कारोबारी धीरज साहू झारखंड से राज्यसभा के सांसद हैं। उनके भाई शिव प्रसाद साहू भी सांसद रह चुके हैं। आजादी के बाद से ही धीरज का परिवार कांग्रेस पार्टी से जुड़ा रहा है। उन्होंने 1977 में राजनीति में कदम रखा। 1978 में जेल भरो आंदोलन के दौरान वह जेल भी गए। जून 2009 में वह पहली बार राज्य सभा के लिए चुने गए। 2018 में उन्होंने शपथपत्र में अपनी संपत्ति 34 करोड़ रुपए बताई थी।
Edited by  : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हाथरस हादसे पर घिरे 'साकार हरि' की पूरी कहानी, क्या कहती हैं पैतृक गांव की महिलाएं

CBI ने भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज की पहली FIR, जानिए क्‍या है मामला...

Hemant Soren : झारखंड के सबसे युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का राजनीतिक सफर

Hathras stampede case : 100 करोड़ संपत्ति के स्वामी नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा, जानिए UP में स्थित 24 आश्रमों की सचाई

Tamil Nadu : पूर्व मंत्री सेंथिल बालाजी की रिमांड अवधि बढ़ाई, मनीलॉन्ड्रिंग केस में किया था गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

टीम इंडिया को वानखेड़े में किया गया सम्मानित, BCCI ने दिए 125 करोड़ रुपए, मुंबई की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

परिवार से मिल सकेगा अमृतपाल सिंह, दिल्ली से बाहर जाने की अनुमति नहीं

Jio 25331 करोड़ के AGR के साथ शीर्ष पर, Airtel की सबसे तेज वृद्धि

CBI ने भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज की पहली FIR, जानिए क्‍या है मामला...

Hathras Stampede : क्या मैनपुरी में है भोले बाबा, वकील एमपी सिंह बोले- डरे या फरार नहीं हुए हैं

अगला लेख
More