कौन हैं PK उर्फ प्रशांत कुमार पांडे, जो PM मोदी को हराने के लिए बना रहे हैं रणनीति

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
भारतीय राजनीति के पीके यानी प्रशांत कुमार श्रीकांत पांडे एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वे भाजपा और नरेन्द्र मोदी को हराने का फॉर्मूला लेकर कांग्रेस हाईकमान के साथ पेश हुए हैं। ...और उन्होंने इसके लिए एक लंबा-चौड़ा प्रजेंटेशन (करीब 80 पृष्ठ) भी तैयार किया है। सोनिया और राहुल गांधी के साथ उनकी कई बैठकें भी हो चुकी हैं। इस बार वे चुनाव रणनीतिकार के रूप में न जुड़कर पार्टी पदाधिकारी के रूप में जुड़ना चाहते हैं। 
 
हालांकि उनकी नई भूमिका को लेकर कांग्रेस में अभी कोई फैसला नहीं हुआ है, लेकिन माना जा रहा है कि उन्हें पार्टी महासचिव बनाया जा सकता है। पीके कांग्रेस के जी-23 नेताओं से भी मुलाकात कर चुके हैं। इस बीच, उनका एक फॉर्मूला भी सामने आया है, जिसमें कहा गया है कि राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद का चेहरा बनाया जाना चाहिए, जबकि कांग्रेस अध्यक्ष गांधी परिवार से बाहर का होना चाहिए। कांग्रेस में नई जान फूंकने के लिए अपनी ओर से उन्होंने कई सुझाव भी दिए हैं। 
 
जी-23 के एक नेता ने कहा कि पीके से मिलने के बाद मुझे यह लगा कि वह प्रधानमंत्री मोदी को हराना चाहते हैं और इसको लेकर गंभीर भी हैं। हालांकि कांग्रेस के पुराने नेताओं को इस बात का डर भी है कि पीके की कांग्रेस में एंट्री के बाद उन्हें हाशिये पर किया जा सकता है। कांग्रेस के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि प्रशांत के कांग्रेस में शामिल होने को लेकर कोई विरोध नहीं है। हालांकि उन्होंने कहा कि इसका फैसला पार्टी हाईकमान को लेना है। दूसरी ओर, मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने यह कहकर मामले को हलका करने की कोशिश की कि हम किसी पर (प्रशांत किशोर) निर्भर नहीं रहते हैं। हमारी खुद की तैयारी है और हम बीते 6 महीने से मेहनत कर रहे हैं।
 
चुनावी रणनीतिकार के अलावा पीके सार्वजनिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ भी हैं। उन्होंने 8 वर्षों तक संयुक्त राष्ट्र के लिए काम भी किया है। उनके पिता श्रीकांत पांडे सरकारी डॉक्टर रहे हैं। पब्लिक हेल्थ में पोस्ट ग्रेजुएशन पूरा करने के बाद, किशोर ने संयुक्त राष्ट्र में एक पब्लिक हेल्थ स्पेशलिस्ट के रूप में अपना करियर शुरू किया।
 
नरेन्द्र मोदी से जुड़ने के बाद उनकी पहचान चुनाव रणनीतिकार के रूप में बनी। इसके बाद उन्होंने ज्यादातर चुनावों में सफलता अर्जित की। हालांकि 2021 के पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में सफलता के बाद घोषणा की थी कि वे चुनावी रणनीतिकार के रूप में इस्तीफा दे रहे हैं। यही कारण है कि वे अब सीधे तौर पर राजनीति में उतरने की योजना पर काम कर रहे हैं। 
 
इस तरह हुई मोदी से मुलाकात : प्रशांत किशोर के नरेन्द्र मोदी से जुड़ने की कहानी कम रोचक नहीं है। उन्होंने ‘भारत के समृद्ध उच्च विकास वाले राज्यों में कुपोषण’ को लेकर एक शोध पत्र लिखा था, जिसमें 4 राज्यों– हरियाणा, कर्नाटक, महाराष्ट्र और गुजरात की तुलना की गई थी। इस शोध में गुजरात सबसे नीचे था। कहा जाता है कि इसी दौरान प्रशांत को गुजरात के सीएमओ से फोन आया था और कहा कि इतनी आलोचना क्यो करते हो? इसके बाद पीके मोदी से जुड़ गए। 
 
2011 में पीके का पहला बड़ा राजनीतिक अभियान गुजरात के मुख्यमंत्री मोदी को विधानसभा चुनावों में सहयोग करना था। 2012 के विधानसभा चुनाव के बाद मोदी तीसरी बार गुजरात के सीएम बने और लोकप्रियता के शिखर पर भी पहुंचे। 2014 के लोकसभा चुनाव में प्रशांत ने भाजपा को लोकसभा चुनाव जीतने में मदद की और पार्टी पूरे बहुमत के साथ सत्ता में आया। पहली बार देश में पूर्ण बहुमत की गैर कांग्रेसी सरकार बनी। नरेंद्र मोदी के मार्केटिंग और विज्ञापन अभियानों जैसे- 3डी रैलियों, चाय पे चर्चा, मंथन, रन फॉर यूनिटी और सोशल मीडिया कार्यक्रमों के पीछे पीके की ही रणनीति को माना जाता है।
 
प्रशांत किशोर की सफलता की कहानियां कुछ इस प्रकार हैं.... 
 
 
हालांकि 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में वे अपनी सफलता को दोहरा नहीं सके। यहां कांग्रेस को उल्लेखनीय सीटें भी नहीं मिल पाईं। ऐसा माना जा रहा है कि अब वे कांग्रेस के साथ जुड़कर अपनी राजनीतिक पारी खेलना चाहते हैं। हालांकि यह वक्त ही बताएगा कि नई भूमिका में वे खुद कितना सफल होते हैं और कांग्रेस को उनका कितना फायदा मिलता है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख