Hekani Jakhalu ने इस बार नगालैंड की महिलाओं का वुमेंस डे मनवा दिया, क्‍या है उनका USA और दिल्‍ली कनेक्‍शन?

हाथ में 2 लाख की घड़ी पहनती हैं और इतने करोड़ की मालकिन हैं हेकानी जाखलू

Webdunia
शनिवार, 4 मार्च 2023 (16:12 IST)
भारतीय महिलाओं का हर क्षेत्र में दबदबा रहा है। विमान उड़ाना हो या फिर देश के सर्वोच्‍च पद पर सेवाएं देना हो। विज्ञान का क्षेत्र हो या चिकित्‍सा का। हर जगह महिलाओं ने अपना झंडा गाढ़ा है। राजनीति में भी महिलाओं ने अपना परचम फहराया है।

अब हेकानी जाखलू Hekani Jakhalu ने नगालैंड की महिलाओं को इस बार का महिला दिवस बेहद धूमधाम से मनाने का अवसर दिया है। हेकानी जाखलू ने नगालैंड की पहली महिला विधायक बनकर इतिहास रच दिया है। आइए जानते हैं आखिर कौन हैं नगालैंड की पहली विधायक बनने वाली हेकानी जाखलू।

बता दें कि हाल ही में जब नगालैंड विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित हुए तो जीतने वालों में एक नाम हेकानी जाखलू का सामने आया। इस नाम की घोषणा नगालैंड के लिए कोई सामान्‍य बात नहीं थी। यह नगालैंड की महिलाओं के लिए न सिर्फ गर्व करने की बात है, बल्‍कि इस बार का महिला दिवस मनाने का मौका भी इस जीत ने दिला दिया है।

कौन हैं हेकानी जाखलू?
दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज से राजनीति विज्ञान में स्‍नातक जाखलू ने दिल्ली विश्वविद्यालय से कानून में स्नातक की उपाधि ली। उन्‍होंने कुछ समय के लिए अमेरिका में भी काम किया। इसके बाद वे भारत लौट आईं। भारत लौटने के बाद उन्‍होंने दिल्ली में वकालत की प्रैक्टिस की। कुछ समय बाद वे वापस अपने गृह राज्य चली गईं, जहां उन्होंने एक एनजीओ शुरू किया। एनजीओ का मकसद नगालैंड के युवाओं के लिए ज्‍यादा से ज्‍यादा व्यावसायिक अवसर पैदा करना है। हेकानी जाखलू को 2018 में नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

क्‍यों खास है जाखलू की जीत?
हेकानी जाखलू की यह जीत इसलिए खास है, क्योंकि 1963 में नगालैंड के राज्य बनने के बाद यह पहली बार है, जब कोई महिला विधानसभा के लिए चुनी गई है। सत्तारूढ़ नेशलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (NDPP) की उम्मीदवार हेकानी जाखलू ने दीमापुर-तृतीय विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल की है। हेकानी जाखलू ने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के एज़ेतो झिमोमी को 1,536 मतों के अंतर से हराया है। जखालू को 14,395 वोट मिले, झिमोमी को 12,705 वोट मिले, जबकि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आईएनसी) के उम्मीदवार वेतेत्सो लासुह को सिर्फ 357 वोट मिले।

कितनी अमीर हैं हेकानी जाखलू
हेकानी जखालू तोलुवी गांव में की रहने वाली हैं। चुनावी हलफनामे में हेकानी ने बताया है कि उनके पास 5.58 करोड़ की प्रॉपर्टी है। उन्होंने अपने ऊपर 41.95 लाख रुपए से ज्यादा का कर्ज भी बताया है। चुनावी हलफनामे के मुताबिक, हेकानी और उनके पति के पास आधा दर्जन कारें हैं, जिनकी कुल कीमत 1.32 करोड़ से ज्यादा बताई गई है। चुनावी हलफनामे के मुताबिक, हेकानी 30 हजार की ज्वेलरी और 2 लाख रुपए की कीमत की घड़ी पहनती हैं। उनकी कुल चल संपत्ति 3.51 करोड़ से ज्यादा की बताई गई है। हेकानी के पास खुद के नाम पर कोई घर नहीं है।
Edited: By Navin Rangiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

1 july rule changes : ATM से लेकर Railway तक 1 जुलाई से होने वाले है 5 बड़े बदलाव, नहीं जानेंगे तो पछताएंगे

Amarnath Yatra : दोहरे खतरे में है अमरनाथ यात्रा, चुनौती बनने लगी सभी के लिए

कोलकाता गैंगरेप मामले की SIT करेगी जांच, 4 लोगों पर पुलिस ने कसा शिकंजा

बिहार में भी दोहराई सोनम जैसी कहानी, प्रेमी की मदद से पति की हत्या

गाजर का हलवा अपने साथियों को खिलाया, शुभांशु शुक्ला से PM मोदी ने पूछा सवाल

सभी देखें

नवीनतम

Air India Plane Crash : विमान हादसे के अंतिम पीड़ित की हुई पहचान, मृतकों की संख्या अब 260 हो गई, परिजनों को सौंपे शव

भोपाल में 90 डिग्री वाले पुल को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, 2 सीई समेत 7 इंजीनियर सस्‍पैंड

5वें साल में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देंगे ठोस महिला नीति का उपहार

इंदौर बायपास जाम के बीच पहुंचे कलेक्‍टर आशीष सिंह, यातायात व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

क्या हैं DPDP Act के प्रावधान, जिसे लेकर पीसीआई और देशभर के पत्रकार संगठनों ने जताई आपत्ति

अगला लेख