11 लोगों की मौत के लिए क्या प्रशासन की लापरवाही जिम्मेदार, बड़े सवाल?

विकास सिंह
शुक्रवार, 13 सितम्बर 2019 (11:28 IST)
भोपाल। गणपति विसर्जन के दौरान राजधानी भोपाल के खटलापुरा में हुए दर्दनाक हादसे के लिए क्या प्रशासन की लापरवाही जिम्मेदारी है? क्या गणपति विसर्जन के लिए सुरक्षा के तय मानकों का पालन नहीं किया गया? गणपति की बड़ी मूर्ति जिसको क्रेन के जरिए विसर्जित किया जाना था उसको नाव से ले जाने की अनुमति क्यों दी गई? क्या हादसे के वक्त मौके पर गोताखोरों की टीम नहीं मौजूद थी या मौजूद थी तो तुरंत रेस्क्यू क्यों नहीं शुरु किया गया? यह कुछ ऐसे सवाल है जो भोपाल में दर्दनाक नाव हादसे के बाद उठ रहे हैं...
 
पहली नजर में इस बड़े हादसे के पीछे साफ तौर पर प्रशासन की लापरवाही जिम्मेदार दिख रही है। वेबदुनिया ने जब घटना स्थल पर प्रत्यक्षदर्शियों से बात की तो उन्होंने बताया कि नाव पर क्षमता से अधिक लोग सवार थे जिसके चलते नाव अंसतुलित होकर पलट गई। जैसे ही नाव पलटी वहां चीख पुकार मच गई।
 
चश्मदीदों के मुताबिक घटना का काफी देर बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया जा सका। जिससे हादसे के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं जैसे जिला प्रशासन और नगर निगम की जिम्मेदारी बनती है कि विसर्जन घाट पर गोताखोरों की व्यवस्था रखें। पुलिस और होमगार्ड की जिम्मेदारी है कि नाव में अधिक लोगों को न बैठने दिया जाए। इसके साथ जो नाव विसर्जन के दौरान हादसे का शिकार हुई उसको दोनों मलिक हादसे के बाद मौके से फरार हो गए। ऐसे में बड़ा सवाल यह भी खड़ा हो रहा है कि क्या नाव को विसर्जन के लिए निगम के मंजूरी थी या वह फर्जी.तरीके से चलाई जा रही थी।
 
ALSO READ: भोपाल में गणपति विसर्जन, 11 लोगों की डूबने से मौत, live Updates
मुआवजे का मरहम - इस बड़े हादसे के बाद अब प्रशासन के अधिकारी पूरे मामले की लीपापोती में जुट गए हैं। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने घटना पर दुख जताते हुए पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि घटना के दोषियों को बख्शी नहीं जाएगा...वहीं   नगरीय विकास एवं आवास मंत्री जयवर्धन सिंह ने खटलापुरा में हुई नाव दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

ALSO READ: भोपाल में गणेश विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 11 की मौत, क्यों हुआ हादसा...
मंत्री जयवर्धन सिंह ने मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश नगर निगम को दिए हैं। नगर निगम भोपाल द्वारा मृतकों के परिजन को 2-2 लाख रुपए देने का निर्णय लिया गया है। राज्य शासन द्वारा 4-4 लाख रुपए और रेड क्रॉस द्वारा 50-50 हजार रुपए की सहायता दी जा रही है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या आपकी देशभक्ति पैसों के लिए छुट्टी पर है, पहलगाम आतंकी हमले को कैसे भूल गए क्रिकेटर, देशभक्ति दिखाना सिर्फ सेना का काम, सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

धर्मांतरण गैंग की शिकार मेरठ की आशा नेगी की कहानी, पढ़िए छांगुर बाबा के राइटहैंड बदर सिद्दीकी ने कैसे फंसाया जाल में

मॉनसून सत्र से पहले डोनाल्ड ट्रंप बढ़ा रहे मोदी सरकार की मुश्किल, मोदीजी, 5 जहाजों का सच क्या है? देश को जानने का हक है

बिग बैंग के कुछ ही क्षणों बाद ब्रह्मांड ने खुद को नष्ट क्यों नहीं कर लिया, सर्न की खोज में सामने आया जवाब

कहीं आपको भी तो नहीं ट्रंप की यह बीमारी, दिल तक खून पहुंचने में दिक्कत, जानिए क्या है लक्षण और इलाज

सभी देखें

नवीनतम

Sunday Read: सत्ता, सेक्स और साजिश – डोनाल्ड ट्रम्प और कुख्यात यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन की दोस्ती का काला अध्याय

नाइजर में आतंकवादी हमला, अगवा भारतीय की पत्नी ने सरकार से मांगी मदद

रमी खेलते दिखे महाराष्‍ट्र के कृषि मंत्री, रोहित पवार ने वायरल किया वीडियो

LIVE: संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक जारी

शशि थरूर बोले, राष्ट्र सर्वप्रथम, पार्टियां देश को बेहतर बनाने का माध्यम

अगला लेख