सागर अडाणी कौन हैं? जानें गौतम अडाणी के भतीजे और उनके एनर्जी बिजनेस मैनेजमेंट की पूरी कहानी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 21 नवंबर 2024 (13:48 IST)
Who is Sagar Adani: न्यूयॉर्क की फेडरल कोर्ट में हुई सुनवाई में गौतम अडाणी (Gautam Adani) समेत 8 लोगों पर अरबों की धोखाधड़ी और रिश्वत के आरोप लगे हैं। यूनाइटेड स्टेट्स अटॉर्नी ऑफिस का कहना है कि अडाणी ने भारत में सोलर एनर्जी से जुड़ा कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने के लिए भारतीय अधिकारियों को 265 मिलियन डॉलर (करीब 2200 करोड़ रुपए) की रिश्वत दी है। इस बीच, अडाणी ग्रुप ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। 
 
यह पूरा मामला अडाणी ग्रुप की कंपनी अडाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड और एक अन्य फर्म से जुड़ा हुआ है। 24 अक्टूबर 2024 को यह मामला US कोर्ट में दर्ज किया गया था, जिसकी सुनवाई बुधवार को हुई। अडाणी के अलावा 7 अन्य लोग सागर अडाणी, विनीत एस जैन, रंजीत गुप्ता, साइरिल कैबेनिस, सौरभ अग्रवाल, दीपक मल्होत्रा और रूपेश अग्रवाल पर भी आरोप लगे हैं।  ALSO READ: अमेरिकी आरोपों के बाद अडाणी का बड़ा फैसला, यूएस बॉन्ड ऑफरिंग पर रोक
 
सागर अडाणी कौन हैं? : सागर अडाणी, अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी के भतीजे हैं। उन्होंने अमेरिका की प्रतिष्ठित ब्राउन यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स में डिग्री प्राप्त की। 2015 में अडाणी ग्रुप से जुड़ने के बाद, उन्होंने ग्रुप के एनर्जी और फाइनेंस डिवीजन को सफलतापूर्वक संभाला। ALSO READ: क्‍या अडाणी समूह को मिलने जा रही करोड़ों की धारावी वाली जमीन? क्या है सच
 
सागर अडाणी अडाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (AGEL) के मुख्य नेतृत्वकर्ताओं में से एक हैं। उनका मुख्य फोकस रिन्यूएबल एनर्जी (नवीकरणीय ऊर्जा) पर है। अडाणी ग्रुप का लक्ष्य 2030 तक दुनिया का सबसे बड़ा रिन्यूएबल एनर्जी प्रोड्यूसर बनना है।
 
अडाणी ग्रुप का एनर्जी पोर्टफोलियो : सागर अडाणी अडाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के संचालन की जिम्मेदारी संभालते हैं। AGEL के पास 20 गीगावाट से अधिक का क्लीन एनर्जी पोर्टफोलियो है। इसमें तमिलनाडु में स्थित दुनिया का सबसे बड़ा सोलर प्लांट्स भी शामिल है। अडाणी ग्रुप ने 2030 तक भारत में सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी बनने का लक्ष्य रखा है। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

48MP का AI कैमरे के साथ iPhone 16e को टक्कर देने आया Google का सस्ता स्मार्टफोन

Toll Tax को लेकर नितिन गडकरी ने दी Good News, बताया क्या है अगला प्लान

CM ने नागपुर हिंसा का ठीकरा फिल्म छावा पर फोड़ा, शिवसेना के मुखपत्र सामना में दावा

दिशा सालियान मौत की खुली फाइल, आदित्‍य ठाकरे क्‍यों हुए बेचैन, क्‍या एफआईआर होगी?

राजस्थान के बाद मध्यप्रदेश में भी उठी कोचिंग संस्थानों पर नकेल कसने की मांग

सभी देखें

नवीनतम

जज के घर मिला कैश, राज्यसभा में उठा मामला

जज के घर से भारी नकदी बरामद, दिल्ली हाईकोर्ट में क्या बोले वरिष्‍ठ वकील?

UP सीएम योगी आदित्यनाथ बोले, जिसने भी राम पर लिखा वह महान हुआ

अधिकारियों पर भड़के दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा, 10 साल में मोटी हुई चर्बी

LIVE: CM योगी आदित्यनाथ बोले, जिसने राम पर लिखा वह महान हुआ

अगला लेख