कौन हैं RAW के नए चीफ IPS Ravi Sinha, क्‍यों कहा जाता है 'ऑपरेशन मैन', क्‍या है मध्‍यप्रदेश से कनेक्‍शन?

Webdunia
मंगलवार, 20 जून 2023 (16:19 IST)
Ravi Sinha : भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के वरिष्ठ अधिकारी रवि सिन्हा को भारत की खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) का नया चीफ नियुक्त किया गया है। इनके पहले सामंत कुमार गोयल यह जिम्‍मेदारी संभाल रहे थे। अब रवि सिन्‍हा इसी पद को संभालेंगे। बता दें कि गोयल का कार्यकाल 30 जून 2023 को पूरा हो रहा है छत्तीसगढ़ कैडर के 1988 बैच के आईपीएस रवि सिन्हा वर्तमान में मंत्रिमंडल सचिवालय में स्पेशल सेक्रेटरी रैंक पर तैनात हैं।

इतना नहीं नहीं, सिन्‍हा का मध्‍यप्रदेश से भी गहरा कनेक्‍शन रहा है। लेकिन मध्‍यप्रदेश से छत्तीसगढ़ अलग होने के बाद वे छत्तीसगढ़ चले गए। बता दें कि रवि सिन्हा की 2 साल के कार्यकाल के लिए RAW के सचिव के रूप में नियुक्ति को मंजूरी मिली है।

सिख चरमपंथ होगी चुनौती : सिन्हा दो दशक से अधिक समय से इस प्रतिष्ठित खुफिया एजेंसी से जुड़े रहे हैं। वह अपनी पदोन्नति से पहले रॉ की अभियानगत शाखा का नेतृत्व कर रहे थे। इस वजह से उन्‍हें ऑपरेशन मैन के नाम से भी जाना जाता है। पड़ोसी देशों के मामलों के विशेषज्ञ माने जाने वाले सिन्हा ने जम्मू-कश्मीर, पूर्वोत्तर के अलावा कई देशों में बड़े पैमाने पर काम किया है। वह ऐसे समय में RAW की कमान संभाल रहे हैं, जब कुछ देशों से सिख चरमपंथ को हवा देने की कोशिशें की जा रही हैं।

बालाकोट में गोयल की भूमिका : बता दें कि मौजूदा रॉ चीफ सामंत कुमार गोयल जून 2019 में 2 साल के लिए रॉ प्रमुख नियुक्त किया गया था। बाद में गोयल का 2021 और जून 2022 में एक-एक साल का दो बार सेवा विस्तार दिया गया था। माना जाता है कि जम्मू-कश्मीर से संबंधित मामलों के विशेषज्ञ गोयल ने पाकिस्तान के बालाकोट में फरवरी 2019 के सर्जिकल स्ट्राइक की योजना बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। सर्जिकल स्ट्राइक पुलवामा आतंकी हमले का बदला लेने के लिए की गई थी।

क्‍या है सिन्‍हा का मप्र कनेक्‍शन : आईपीएस रवि सिन्हा बिहार के भोजपुर जिल से ताल्लुक रखते हैं। सिन्हा ने दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज से ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इसके बाद वर्ष 1988 में यूपीएससी (UPSC) परीक्षा पास की। उन्हें भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी के तौर पर मध्यप्रदेश कैडर मिला। उनकी पहली पोस्टिंग बतौर आईपीएस मध्यप्रदेश में हुई थी। लेकिन साल 2000 में मध्यप्रदेश के बंटवारे के बाद छत्तीसगढ़ भेज दिया गया। जिसकी वजह से सिन्हा तकनीकी तौर पर छत्तीसगढ़ कैडर में चले गए। लेकिन पहली पोस्‍टिंग मध्‍यप्रदेश में होने की वजह से यहां से उनका गहरा कनेक्‍शन है।

क्‍यों कहा जाता है ऑपरेशन मैन : IPS रवि सिन्‍हा को 'ऑपरेशन मैन' के नाम से भी जाना जाता है। दरअसल, जम्मू कश्मीर समेत कई राज्यों में उन्होंने कई खुफिया ऑपरेशन को अंजाम दिया हैं। वह पूर्वोत्तर और अन्य कई देशों में बड़े पैमाने पर काम कर चुके हैं। सिन्हा स्‍पाई तौर पर काम करने के लिए भी जाने जाते हैं। वे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से दूरी बनाकर रखते हैं। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इंटरनेट पर सिन्हा की तस्वीर मिलना मुश्किल है। रवि सिन्हा की 2 साल के कार्यकाल के लिए RAW के सचिव के रूप में नियुक्ति को मंजूरी मिली है। वे अगले दो साल तक रॉ में अपनी सेवाएं देंगे।
Edited: By Navin Rangiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कठुआ मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर, पुलिस हेडकांस्टेबल शहीद, 7 सैनिक हुए घायल

महाराष्ट्र में कब होंगे विधानसभा चुनाव? आयोग ने बताई डेडलाइन

UP : संगीत सोम ने को-ऑपरेटिव के एआर को दी ऑफिस से उठाने की धमकी, ऑडियो वायरल

फोन पर प्यार भरी बातें, कमरे में बुलाकर हमबिस्तर, बिहार में सेक्सटॉर्शन गैंग का भंडाफोड़, करते थे 3 से 4 लाख की वसूली

Hyundai IPO : हुंडई ला रही है सबसे बड़ा आईपीओ, निवेशक क्यों कर रहे हैं बेसब्री से इंतजार?

सभी देखें

नवीनतम

तमिलनाडु कैबिनेट में बड़ा फेरबदल, उदयनिधि को बनाया डिप्‍टी CM, सेंथिल बालाजी की हुई वापसी

नसरल्लाह की मौत के बाद जम्मू-कश्मीर में विरोध प्रदर्शन, महबूबा मुफ्ती ने रद्द किया चुनाव प्रचार

Nepal Flood : नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन ने मचाई तबाही, 59 लोगों की मौत, 36 अन्य घायल

अनुच्छेद 370 को केवल भारत सरकार ही बहाल कर सकती है : गुलाम नबी आजाद

हरियाणा में दर्द के दशक का करेंगे अंत : राहुल गांधी

अगला लेख