राज्यसभा में किसने ट्रंप को बताया चाचा चौधरी, संसद से कर दी यह मांग

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 30 जुलाई 2025 (14:35 IST)
RajyaSabha news in hindi : राज्यसभा में राष्ट्रीय जनता दल के सांसद मनोज कुमार झा ने बुधवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तुलना लोकप्रिय कॉमिक्स के मुख्य पात्र ‘चाचा चौधरी’ से करते हुए ऑपरेशन सिंदूर में संघर्षविराम को लेकर झूठा दावा करने के कारण उनके विरूद्ध संसद में भर्त्सना प्रस्ताव पारित करवाने की मांग की। ALSO READ: राहुल गांधी का बड़ा बयान, ट्रेड डील में भी दबाएंगे ट्रंप
 
उच्च सदन में ऑपरेशन सिंदूर पर विशेष चर्चा में भाग लेते हुए मनोज झा ने कहा कि ये जो राष्ट्रपति ट्रंप हैं, उनमें मुझे चाचा चौधरी के सारे नेगेटिव गुण दिखाई देते हैं। उनको एक चौधराहट सवार हो गई है।
 
राजद सांसद ने सदन से आग्रह किया कि यह सदन एकमत से यह प्रस्ताव पारित कर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा बार बार किए जाने वाले दावे की भर्त्सना करे और उन्हें इस शताब्दी का सबसे बड़ा असत्य बोलने वाला करार दे।
 
उन्होंने कहा कि पहलगाम में मारे गए 26 लोगों के परिजनों की पीड़ा उनकी अकेले की नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र की पीड़ा है। इस देश की खूबी है कि कोई आपदा आने पर पूरा देश एकसमान सोचने लगता है जैसा कोविड महामारी के दौरान हुआ था।
 
झा ने कहा कि सरकार राष्ट्र का पर्याय नहीं हो सकती। उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा लोकसभा में दिए गए वक्तव्य का हवाला दिया कि वह देश का पक्ष रखने आए हैं। संसद में पक्ष और विपक्ष दोनों के मत में देश का मत है, किंतु प्रधानमंत्री को तो सरकार का पक्ष रखने के लिए बोलना था।
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

राष्ट्रीय कागज़ दिवस विशेष: पर्यावरण का मित्र है कागज, दुश्‍मन नहीं

मोदी जी! आप सरकार का पक्ष रखिए भारत का नहीं, पक्ष भी इसी देश का है और विपक्ष भी

राहुल गांधी का बड़ा बयान, ट्रेड डील में भी दबाएंगे ट्रंप

इंदौर के नंबर वन तमगे पर बट्टा लगा रहे ई रिक्‍शा, सड़कों का बिगाड़ दिया हुलिया, भोपाल ने लगाई लगाम, हम सो रहे

क्या है अखंड भारत? किन देशों तक था विस्तार?, इतिहास की दृष्टि से समझिए इसके अस्तित्व की पूरी कहानी

अगला लेख