क्या दिल्ली CM पद की रेस से बाहर हुए प्रवेश वर्मा, किसका दावा सबसे मजबूत?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 15 फ़रवरी 2025 (11:40 IST)
Delhi CM news in hindi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका और फ्रांस यात्रा के बाद स्वदेश लौटते ही भाजपा में मुख्यमंत्री पद की कवायद तेज हो गई है। बहरहाल मुख्‍यमंत्री पद की दौड़ में करीब 15 भाजपा नेताओं के नाम चल रहे हैं। नई दिल्ली की चुनावी जंग में अरविंद केजरीवाल को मात देने वाले प्रवेश वर्मा मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे हैं। हालांकि कई राजनीतिक पंडितों का कहना है कि उन्हें मुख्‍यमंत्री नहीं बनाया जाएगा। ALSO READ: दिल्ली में शपथ की तारीख आई, मुख्‍यमंत्री का नाम तय नहीं
 
राजनीतिक हल्कों में कहा जा रहा है कि सभी की जुबान पर प्रवेश वर्मा का नाम है। ऐसे में उन्हें मुख्‍यमंत्री नहीं बनाया जाएगा। उन्हें दीयाकुमारी की तरह ही दिल्ली का उपमुख्‍यमंत्री बनाया जा सकता है। इससे पहले भाजपा ने मध्यप्रदेश और राजस्थान में सभी दावेदारों को नजरअंदाज कर नए नाम पर भरोसा जताया था। हालांकि महाराष्‍ट्र में देवेंद्र फडणवीस को मुख्‍यमंत्री बनाकर भाजपा ने इस कॉन्सेप्ट को गलत भी साबित किया। 
 
सीएम पद के लिए संभावितों के नाम में मनजिंदर सिंह सिरसा, आशीष सूद, रेखा गुप्ता, जीतेंद्र महाजन, सतीश उपाध्याय और शिखा रॉय के नाम रेस में सबसे आगे चल रहे हैं। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, वरिष्‍ठ नेता विजेंद्र गुप्ता, मनोज तिवारी समेत कई दिग्गज भी मुख्‍यमंत्री पद की दौड़ में बने हुए हैं। हालांकि पार्टी से जुड़े लोग दावा कर रहे हैं कि निर्वाचित विधायकों में से ही किसी को दिल्ली की कमान सौपी जाएगी। अभय वर्मा, मोहन सिंह बिष्ट, पवन शर्मा भी मुख्यमंत्री पद के प्रमुख दावेदार है। 
 
दलित, पिछड़े, सिख, जाट, महिला, पूर्वांचली आदि सभी वर्गों से आने वाले इन दिग्गजों के मुख्यमंत्री पद पर दावे के पीछे ठोस कारण है। यहां डिप्टी सीएम बनाने की बात भी चल रही है। राष्‍ट्रीय राजधानी में भले ही सीएम पद के इतने दावेदार हो लेकिन यहां 7 विधायकों को ही मंत्री बनाया जा सकता है। 
 
बहरहाल मुस्तफाबाद से विधायक बने मोहन सिंह बिष्ट भी मुख्‍यमंत्री पद के दावेदार हैं। उनका कहना कि दिल्ली का नया मुख्यमंत्री 48 भाजपा विधायकों में से ही चुना जाएगा।
 
भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक और पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया कि जल्द ही भाजपा विधायक दल की बैठक के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। उन्होंने कहा कि नई सरकार 19-20 फरवरी के आसपास काम करना शुरू कर देगी। सिरसा को उम्मीद है कि भाजपा विधायक दल की बैठक 18-19 फरवरी के आसपास होगी। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि शपथ ग्रहण समारोह के बाद 20 फरवरी तक नई सरकार का गठन हो जाएगा। 
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कनाडा में मोदी को खुली धमकी, खालिस्तानियों ने सड़क पर निकाली रैली

नरबलि के लिए सोनम ने की राजा रघुवंशी की हत्या, भाई का आरोप, जताई तंत्र-मंत्र की आशंका

16 साल बाद 16वीं जनगणना, कितना होगा खर्चा, क्या होगी प्रक्रिया, कब होगी शुरुआत, जानें हर सवाल का जवाब

Air India Plane crash का रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो, आग के गोले में से कैसे बाहर निकले विश्वास कुमार

चलती बाइक पर कपल को रोमांस पड़ा महंगा, कटा 53,500 रुपए का चालान

सभी देखें

नवीनतम

मध्य प्रदेश के सिंगरौली में आकाशीय बिजली गिरी, 5 लोगों की मौत

LIVE: G7 समिट के लिए कनाडा पहुंचे पीएम मोदी, जल्द अमेरिका लौटेंगे ट्रंप

एयर इंडिया की एक और फ्लाइट में तकनीकी खराबी, कोलकाता एयरपोर्ट पर यात्रियों को विमान से उतारा

मई में बढ़ी भारत की बेरोजगारी दर, महिलाओं पर दिखा ज्यादा असर, जानिए क्या हैं आंकड़े

UP : अमरोहा में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, 4 महिलाओं की मौत, 12 से ज्‍यादा घायल

अगला लेख