कौन बनेगा भारत का उपराष्ट्रपति? ये 5 नाम हैं दौड़ में सबसे आगे

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 22 जुलाई 2025 (14:32 IST)
Election for post of Vice President in India: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा उपराष्ट्रपति पद से जगदीप धनखड़ का इस्तीफा स्वीकार करने के बाद एक बात तय हो गई है कि अब जल्द ही उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होगा। दरअसल, धनखड़ ने अपने स्वास्थ्य का हवाला देते हुए राष्ट्रपति पद से अचानक इस्तीफा दे दिया था। हालांकि उनके ‍इस्तीफे के कारण और उसकी टाइमिंग को लेकर भी राजनीतिक गलियारों में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। 
 
उपराष्ट्रपति पद के लिए इस समय 4-5 नाम प्रमुखता से चर्चा में बने हुए हैं। इनमें बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार, पूर्व केन्द्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता शशि थरूर, राज्यपाल के वर्तमान उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह तथा केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‍डा प्रमुख हैं। हालांकि ऐन वक्त पर कोई नया भी सामने आ जाए तो आश्चर्य नहीं होना चाहिए। वैसे भी मोदी और शाह की जोड़ी को हर मामले में चौंकाने की आदत रही है। 
 
इस दौड़ में सबसे आगे बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का नाम माना जा रहा है। आरिफ को एक विद्वान, उदारवादी सोच वाले मुस्लिम चेहरे के रूप में जाना जाता है। उन्होंने तीन तलाक जैसे मुद्दों पर मोदी सरकार का खुलकर समर्थन किया था। मुस्लिम समाज में सुधारों की वकालत तो वे करते ही हैं। भारतीय संस्कृति के प्रति उनकी गहरी समझ उन्हें एक विशिष्ट राजनीतिक पहचान देती है। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भी उनका नाम वजनदार हो सकता है। 
 
बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार हालांकि इस दौड़ में शामिल नहीं है, लेकिन भाजपा चाहती है वे इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लें। हालांकि नीतीश मानने को राजी नहीं है। यदि नीतीश भाजपा की इस पेशकश को स्वीकार कर लें तो बिहार में भाजपा का मुख्‍यमंत्री बनाने का रास्ता पूरी तरह साफ हो जाएगा। भाजपा का मंशा भी यही है। वहीं, नीतीश को अपने बेटे की चिंता सता रही है, यदि वे बिहार से दिल्ली आ जाते हैं तो बेटे निशांत के लिए 'राजनीतिक जमीन' तैयार करना लगभग नामुमकिन हो जाएगा। 
 
एक अन्य नाम पत्रकार से नेता बने जदयू के राज्यसभा सदस्य हरिवंश नारायण सिंह का भी है। वे राज्यसभा के उपसभापति हैं और अनुभव के आधार पर उपराष्ट्रपति पद के लिए योग्य भी है। नीतीश को भी हरिवंश के नाम पर कोई आपत्ति नहीं होगी। वैसे भी हरिवंश का राज्यसभा का कार्यकाल अब खत्म ही होने वाला है। जेपी नड्‍डा का नाम भी इस पद के लिए रहा है, लेकिन उनकी उम्मीद कम ही है। 
 
इस पद के लिए पूर्व केन्द्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता शशि थरूर का नाम भी सामने आया है। दरअसल, पिछले कुछ समय थरूर केन्द्र सरकार से काफी नजदीकी दिखा रहे हैं। कांग्रेस में भी उनको लेकर नाराजगी है। 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद विदेश भेजे गए प्रतिनिधिमंडल में थरूर शामिल थे और उन्होंने कई देशों में भारत सरकार का पक्ष मजबूती से रखा था। नरेन्द्र मोदी भी उनसे काफी खुश हैं। ऐसे में उनका दावा भी मजबूत नजर आ रहा है। 
 
हालांकि कोई आश्चर्य नहीं कि इन पांच नामों के अलावा भी कोई अन्य व्यक्ति उपराष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार हो सकता है। वैसे उम्मीदवार कोई भी हो, जीतना भाजपा समर्थित व्यक्ति को ही है। क्योंकि वर्तमान में सरकार के पास पूरा बहुमत है। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की कोशिश, CM योगी ने उपद्रवियों को दी चेतावनी

समुद्र में आग का गोला बना जहाज, 300 से ज्यादा यात्री थे सवार, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

महंगा पड़ा कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में HR मैनेजर को गले लगाना, एस्ट्रोनॉमर के CEO का इस्तीफा

संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, बिहार में SIR पर विपक्ष ने उठाए सवाल

24 कंपनियों ने जुटाए 45,000 करोड़, IPO बाजार के लिए कैसे रहे 2025 के पहले 6 माह?

सभी देखें

नवीनतम

ब्रिटेन के स्टील्थ फाइटर जेट F-35B ने एक महीने बाद केरल से भरी उड़ान

अब कब होगा Vice President का चुनाव, क्‍या है पूरी प्रक्रिया और जानिए क्‍या है इस पद के लिए योग्‍यता?

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे की आखिर क्या थी असली वजह?

उपराष्ट्रपति पद से जगदीप धनखड़ के इस्तीफे से उठे कई सवाल, दबाव या स्वेच्छा?

क्या है इनकम टैक्स रिटर्न भरने की Last Date, क्या आगे बढ़ेगी तारीख

अगला लेख