कौन ढूंढेगा राहुल के लिए लड़की? हरियाणा की महिला किसानों से सोनिया गांधी की रोचक बातचीत

Webdunia
शनिवार, 29 जुलाई 2023 (15:35 IST)
Rahul Gandhi News : हरियाणा की महिला किसानों ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी से बातचीत में कहा कि राहुल की शादी करिए। इस पर सोनिया ने पलटकर उनसे कहा कि आप उसके लिए लड़की ढूंढ़िए। विवाह की इस चर्चा के बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, ऐसा होगा।

ALSO READ: राहुल गांधी ने चुकाया रोटी का कर्ज, सोनिया के घर जुटे खास मेहमान
राहुल गांधी ने हाल में हरियाणा की अपनी यात्रा के दौरान महिला किसानों को भोज देने का वादा किया था। वादा पूरा करते हुए सोनिया गांधी ने हरियाणा के सोनीपत जिले की कुछ महिलाओं को अपने आवास पर दोपहर के भोजन के लिए आमंत्रित किया।
 
भोजन पर आमंत्रित महिलाओं ने सोनिया गांधी से मुलाकात के दौरान राहुल के विवाह की चर्चा की। सोनिया के 10 जनपथ आवास पर पहुंची एक महिला ने उनसे कहा, 'राहुल की शादी करिए'। इस पर सोनिया ने कहा कि आप उसके लिए लड़की ढूंढ़िए। राहुल वहां खड़े इस बातचीत को सुन रहे थे और उन्होंने कहा, 'ऐसा होगा...।'
 
हल्के-फुल्के माहौल में चर्चा के बीच कांग्रेस महासचिव और राहुल की बहन प्रियंका गांधी वाड्रा ने महिलाओं से कहा, 'राहुल मुझसे ज्यादा शरारती था, लेकिन ज्यादा डांट मुझे पड़ती थी।'
 
राहुल गांधी ने महिलाओं से मुलाकात के बाद ट्विटर पर एक वीडियो साझा करके कहा, 'कुछ बेहद खास मेहमानों से मां, प्रियंका और मेरी मुलाकात का यादगार दिन। सोनीपत की किसान बहनों का दिल्ली दर्शन, उनके साथ घर पर भोजन और ढेर सारी बातचीत। देसी घी, मीठी लस्सी, घर के बने अचार और ढेर सारा प्यार-अमूल्य उपहार मिले।'
 
गौरतलब है कि राहुल गांधी आठ जुलाई को अचानक सोनीपत के मदीना गांव पहुंचे थे। उन्होंने लोगों से बातचीत की और खेतों में काम कर रहे किसानों के साथ वक्त बिताया था। इस दौरान राहुल गांधी ने उन्हें ‘दिल्ली दर्शन’ के लिए बुलाने का वादा किया था। इन लोगों ने कांग्रेस नेता से कहा था कि राष्ट्रीय राजधानी के इतने करीब रहने के बावजूद वे दिल्ली कभी नहीं गए हैं।
Edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या नीतीश कुमार को बिहार का एकनाथ शिंदे बनाना चाहती है भाजपा?

ओडिशा आत्मदाह केस में प्रोफेसर समीर साहू ने छात्रा से कहा था—तुम बच्ची नहीं हो, समझो मैं क्या चाहता हूं

निमिषा प्रिया की फांसी, क्‍या ब्‍लड मनी के लिए राजी हुआ परिवार?

Odisha : शराबी ऑटो चालक ने हथौड़ा मारकर की माता-पिता की हत्या, रातभर रहा शवों के पास

राजा हरि सिंह पर खान सर की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, जानिए कश्मीर के भारत में विलय की पूरी कहानी

सभी देखें

नवीनतम

Bihar: लोकसभा चुनाव फर्जी वोटर लिस्ट से जीतकर मोदी दोबारा PM बने तो अब दिक्कत क्यों? प्रशांत ने EC से पूछा

हरदा में क्षत्रिय हॉस्टल में पुलिस के लाठीचार्ज मामले ने पकड़ा तूल, सीएम ने तलब की पूरी रिपोर्ट

Monsoon Session : 21 जुलाई से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, 8 नए विधेयक पेश करने की तैयारी में सरकार

स्पेन के मैड्रिड में इंवेस्ट इन मध्यप्रदेश बिजनेस फोरम में निवेशकों से बोले CM, MP में आपको मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

क्या नीतीश कुमार को बिहार का एकनाथ शिंदे बनाना चाहती है भाजपा?

अगला लेख