Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Saturday, 12 April 2025
webdunia

बिहार में अब रावण दहन पर सियासत, क्या फिर पड़ रही है भाजपा-जदयू में दरार?

Advertiesment
हमें फॉलो करें Nitish Kumar
, बुधवार, 9 अक्टूबर 2019 (08:19 IST)
पटना। रावण, कुम्भकर्ण और मेघनाद के पुतले जला कर पटना के गांधी मैदान में दशहरा पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। लेकिन इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ भाजपा का कोई भी बड़ा नेता के मंच पर मौजूद नहीं था। इससे राज्य की राजनीति फिर गरमा गई। राजग में दरार पड़ने की अटकलें फिर से लगाई जाने लगी हैं।
 
ऐतिहासिक गांधी मैदान में वर्षों से ‘रावण वध’ किया जा रहा है लेकिन इस बार यहां भीड़ अपेक्षाकृत कम रही। संभवत: भारी बारिश के कारण मची तबाही इसका कारण रही।
 
मुख्यमंत्री के अलावा विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, राज्य कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा इस दौरान मंच पर मौजूद थे। इस दौरान सभी की निगाहें मंच पर खाली सीटों पर रहीं। ऐसा माना जा रहा है कि इन सीटों पर उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद, पाटलीपुत्र से सांसद राम कृपाल यादव और राज्य में मंत्री नंद किशोर यादव को बैठना था।
 
webdunia
उल्लेखनीय है कि बिहार में बाढ़ से निपटने के राज्य सरकार के तरीके को लेकर भाजपा और जदयूके बीच पिछले एक सप्ताह से मनमुटाव चल रहा है।
 
हालांकि भाजपा नेताओं की गैरमौजूदगी के बारे में पूछे जाने पर पार्टी की राज्य इकाई के प्रवक्ता निखिल आनंद ने कहा कि समारोह में भाजपा नेताओं की अनुपस्थिति को राजग सहयोगियों के बीच फूट के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जिनपिंग के भारत दौरे से पहले चीन बोला, दशकों से सीमा पर नहीं चली एक भी गोली