आखिर क्यों नाराज हो गईं स्पीकर सुमित्रा महाजन...

Webdunia
शुक्रवार, 8 फ़रवरी 2019 (16:41 IST)
नई दिल्ली। लोकसभा में विभिन्न मुद्दों पर बोल रहे सदस्यों के पास जाकर बाधा डालने के विपक्षी दलों के कुछ सदस्यों के प्रयासों पर नाराजगी जताते हुए लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने शुक्रवार को कहा कि इस तरह का कृत्य प्रजातंत्र का गला घोंटने जैसा है और जनप्रतिनिधियों को यह समझना चाहिए। सदन में शुक्रवार को कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के सदस्य राफेल मामले में नारेबाजी कर रहे थे।

सदन में अंतरिम बजट पर चर्चा के दौरान भी कांग्रेस के सदस्यों की नारेबाजी जारी रही। बीजू जनता दल के तथागत सतपथी जब चर्चा में भाग ले रहे थे तो कांग्रेस के गौरव गोगोई उनके पास जाकर नारेबाजी करने लगे और अखबार की कतरन दिखाने लगे। इस पर लोकसभाध्यक्ष ने नाराजगी जताई और गौरव गोगोई का नाम लेकर उनसे ऐसा नहीं करने को कहा।

सतपथी का भाषण समाप्त होने के बाद सदन में बीजद के नेता भर्तृहरि महताब ने कहा कि कांग्रेस सदस्यों का किसी दूसरे दल के सदस्य के भाषण के दौरान नारेबाजी करना और आसन के समीप आना समझ में आता है, लेकिन अपनी बात रखने वाले सदस्य के पास आकर कागज लहराना और उनके भाषण में अवरोध डालना पूरी तरह गलत है और इसकी निंदा होनी चाहिए।

हालांकि उनके यह बोलने से पहले कांग्रेस के सदस्य राफेल मामले पर विरोध जताते हुए वाकआउट कर चुके थे। इससे पहले गोगोई से नाराजगी जताते हुए स्पीकर ने कहा कि आप अपनी सीमा में रहिए। बीजद सदस्य की चिंता पर लोकसभा अध्यक्ष महाजन ने कहा कि यह गलत हुआ और ऐसा नहीं होना चाहिए। मैंने नाम लेकर सदस्य को बोला है। उन्हें समझना चाहिए कि जनता देख रही है। यह निंदनीय है।

उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि हम खुद प्रजातंत्र का गला घोंट रहे हैं। संसद में ही किसी को बोलने नहीं देने का जनप्रतिनिधियों का व्यवहार निंदनीय है। यह कृत्य प्रजातंत्र का घोर विरोधी होने का सबूत है। अध्यक्ष ने यह भी कहा कि राफेल मामले पर दो बार चर्चा हो चुकी है। प्रधानमंत्री और रक्षामंत्री अपनी बात रख चुके हैं, फिर भी आप इस मुद्दे पर जनता के प्रतिनिधियों का अधिकार छीन रहे हैं। यह बहुत गैरजिम्मेदाराना है।

उन्होंने निराशा प्रकट करते हुए यह भी कहा कि लेकिन कर भी क्या सकते हैं। मैंने तो नाम लेकर बोला। रोज तो किसी को सदन से बाहर नहीं कर सकते। महाजन ने कहा कि यहां नहीं समझ आएगी तो कहीं और समझ में आएगी। दूसरे लोग समझाएंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख