भारत के विदेश मंत्री जयशंकर क्यों चाहते हैं संयुक्त राष्ट्र में सुधार?

कहा- नए प्रकार की असमानता और वर्चस्व से जूझ रही है दुनिया

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 20 जनवरी 2024 (00:25 IST)
India External Affairs Minister S Jaishankar News: भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र में सुधार पर जोर देते हुए एक बहुध्रुवीय दुनिया का आह्वान किया। विदेश मंत्री ने रेखांकित किया कि दुनिया ‘नए प्रकार की असमानता और वर्चस्व’ से जूझ रही है।
 
युगांडा की राजधानी कंपाला में गुटनिरपेक्ष आंदोलन (एनएएम) शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए जयशंकर ने ‘वसुधैव कुटुंबकम’ से प्रेरित भारत का दृष्टिकोण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि 2019 में अजरबैजान की राजधानी बाकू में एनएएम की बैठक के बाद से दुनिया पूरी तरह बदल गई है।
 
कोरोना ने सबको तबाह किया : मंत्री ने कहा कि कोविड-19 महामारी ने हम सभी को तबाह कर दिया है, जिसके घाव भरने में पीढ़ियां लग जाएंगी। ऐसे संघर्ष चल रहे हैं जिनका असर दूर-दूर तक महसूस किया जा रहा है। विशेष रूप से गाजा हमारी चिंता के केंद्र में है।
 
उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन तेजी से और नियमित रूप से खतरनाक स्तर पर पहुंचता जा रहा है और कुछ ऐसे भी हैं जिन्होंने इसका प्रभाव महसूस नहीं किया है। उन्होंने कहा कि कर्ज, मुद्रास्फीति और विकास की चुनौतियों ने भी विकास पर भारी असर डाला है।
 
जयशंकर ने कहा कि हमने भले ही उपनिवेशवाद को उखाड़ फेंका हो, लेकिन हम असमानता और वर्चस्व के नए रूपों से संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वैश्वीकरण का युग अर्थव्यवस्था पर केंद्रित है जो शेष विश्व को केवल बाजार या संसाधन के रूप में मानते हैं।
 
यूएन में सुधार पर जोर : जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र में सुधार पर जोर देते हुए बहुध्रुवीय दुनिया का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हमें सांस्कृतिक पुनर्संतुलन पर भी जोर देना चाहिए, जहां सभी विरासतों का परस्पर सम्मान किया जाए।
 
मंत्री ने कहा कि अफ्रीकी संघ की जी20 सदस्यता का नेतृत्व करके भारत ने समूह की अध्यक्षता के दौरान दिखाया कि परिवर्तन संभव है। उन्होंने कहा कि इससे सुधारयुक्त बहुपक्षवाद की प्रेरणा मिलनी चाहिए। जयशंकर ने कहा कि विश्व व्यवस्था में बदलाव के लिए व्यावहारिक कदम उठाने की जरूरत है।
 
युगांडा की सराहना : एनएएम 120 देशों का एक मंच है, जो औपचारिक रूप से किसी भी प्रमुख शक्तिशाली गुट के साथ या उसके खिलाफ गठबंधन नहीं करता है। जयशंकर ने इस महत्वपूर्ण समय में एनएएम की अध्यक्षता संभालने के लिए युगांडा की भी सराहना की और इस कठिन अवधि के दौरान गुट का नेतृत्व करने के लिए पूर्व अध्यक्ष अजरबैजान की प्रशंसा की। मंत्री ने नए सदस्य के रूप में दक्षिण सूडान का भी स्वागत किया। (भाषा/वेबदुनिया)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Marathi row : बिहार आओ, पटक-पटककर मारेंगे, मराठी भाषा विवाद में BJP सांसद निशिकांत दुबे की राज ठाकरे को धमकी

Video : 15 फुट लंबे किंग कोबरा को 6 मिनट में महिला वन अधिकारी ने बचाया, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Chirag Paswan : बिहार में NDA की परेशानी को क्यों बढ़ा रहे हैं मोदी के 'हनुमान', कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश पर निशाना

Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

सभी देखें

नवीनतम

Amarnath Yatra : 24000 श्रद्धालुओं ने किए बाबा अमरनाथ के दर्शन, कुल तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़कर 93341 हुई

उद्धव ठाकरे ने निशिकांत दुबे पर किया कटाक्ष, बोले- ऐसे 'लकड़बग्घे' सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश कर रहे

बिहार वासियों के लिए खुशखबरी, 5 नई ट्रेनों का ऐलान, जानिए लिस्ट

फिर शुरू टैरिफ वॉर : डोनाल्ड ट्रंप ने जापान और दक्षिण कोरिया पर लगाया 25% शुल्क, क्या भारत के साथ होगी मिनी ट्रेड डील?

भोपाल में भारी बारिश, लगा लंबा जाम, रेंग-रेंगकर चल रहे वाहन

अगला लेख