Hanuman Chalisa

राहुल गांधी बार-बार क्यों जाते हैं वियतनाम? भाजपा ने उठाए सवाल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 15 मार्च 2025 (19:25 IST)
BJP question on Rahul Gandhis Vietnam visit: भाजपा ने शनिवार को दावा किया कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र की तुलना में वियतनाम में अधिक समय बिता रहे हैं और उन्हें दक्षिण पूर्वी एशियाई इस देश के प्रति ‘असाधारण लगाव’ के बारे में स्पष्टीकरण देना चाहिए। भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी कहां हैं। मैने सुना है कि वह वियतनाम गए हैं। उन्होंने कर्नाटक सरकार पर सरकारी ठेकों में मुसलमानों को चार प्रतिशत आरक्षण देने के फैसले को लेकर निशाना साधा। प्रसाद ने कहा कि गांधी नए साल के दौरान भी दक्षिण-पूर्वी एशियाई देश में थे और उन्होंने वहां करीब 22 दिन बिताए थे।
 
आखिर क्या है राहुल गांधी के वियतनाम प्रेम का कारण : भाजपा नेता ने सवाल किया कि वह अपने निर्वाचन क्षेत्र में ज्यादा दिन नहीं बिताते। अचानक वियतनाम के प्रति उनके इतने प्रेम का क्या कारण है? उन्होंने कहा कि गांधी नेता प्रतिपक्ष हैं और उन्हें भारत में उपलब्ध रहना चाहिए। प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी को वियतनाम के प्रति अपने असाधारण लगाव के बारे में बताना चाहिए। उस देश की उनकी बार-बार यात्रा बहुत ही आश्चर्यजनक है। ALSO READ: भाजपा के लिए काम कर रहे हैं कांग्रेस नेता, राहुल गांधी ने दी कड़ी चेतावनी
 
राहुल को विदेश यात्रा का अधिकार : भाजपा लंबे समय से गांधी की विदेश यात्राएं को निशाना बना रही है। सत्तारूढ़ पार्टी ने उन्हें एक ऐसे गैर-गंभीर नेता के रूप में चित्रित करने का प्रयास किया है, जो घरेलू राजनीति की बारीकियों के लिए अयोग्य हैं। कांग्रेस ने भाजपा पर उनके निजी दौरे का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया है। पार्टी ने दलील दी कि एक व्यक्ति के तौर पर उन्हें विदेश यात्रा करने का अधिकार है। ALSO READ: अहमदाबाद में राहुल गांधी बोले, बंधे हुए हैं कांग्रेस के बब्बर शेर
 
पिछले वर्ष 26 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस नेता मनमोहन सिंह के निधन के बाद गांधी की वियतनाम यात्रा की थी जिसकी भाजपा ने आलोचना की थी। भाजपा के आईटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने तब कहा था कि जब देश सिंह के निधन पर शोक मना रहा था, तब राहुल गांधी नए साल का जश्न मनाने के लिए वियतनाम गए हुए थे।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भाजपा का टूटेगा सपना, नीतीश की चमकेगी किस्मत, RJD सबसे बड़ा दल!

Delhi Blast : कैसे फेल हो गया डॉ. उमर नबी का प्लान, 6 दिसंबर को कैसे और कहां करना चाहता था विस्फोट

दिल्ली धमाका केस में पुलिस को बड़ी कामयाबी, फरीदाबाद में मिली लाल कार, आखिर क्या है इस कार का रहस्य

भूटान से लौटते LNJP अस्पताल पहुंचे पीएम मोदी, घायलों से मिले

फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी पर उठे सवाल, VC ने इस तरह दी सफाई

सभी देखें

नवीनतम

Delhi blast : उमर नबी लेना चाहता था बाबरी का बदला, 32 कारों से थी धमाके की साजिश, खाद सामग्री बताकर जुटाया विस्फोट का सामान

सत्य का संकल्प : भ्रामक सूचनाओं के बढ़ते जाल के विरुद्ध कॉप30 में नई पहल

Delhi Blast : बड़े ग्रेनेड अटैक की साजिश नाकाम, पंजाब में ISIS के 10 गुर्गे गिरफ्तार

ऐसे काम करती है आतंकियों की स्लीपर सेल...!

Bihar Election Result 2025 LIVE: बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम, जानिए रुझान और नतीजे

अगला लेख