Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

ललन सिंह ने क्यों दिया JDU अध्यक्ष पद से इस्तीफा, क्या करेंगे नीतीश कुमार?

हमें फॉलो करें nitish kumar and lalan singh
, शुक्रवार, 29 दिसंबर 2023 (14:23 IST)
नई दिल्ली। जनता दल यूनाइटेड की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की शुक्रवार को हुई बैठक में राजीव रंजन सिंह ऊर्फ ललन सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पार्टी का नया अध्यक्ष चुन लिया गया। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि नीतीश पार्टी में नई जान फूंकने के लिए क्या करते हैं?
बिहार सरकार के वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि ललन सिंह ने कार्यकारिणी की बैठक में बताया कि वह लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं और इसके मद्देनजर अपनी व्यस्तता को देखते हुए वह अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं। सिंह ने मुख्यमंत्री से अध्यक्ष का पद संभालने का अनुरोध किया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया।
 
जद(यू) के वरिष्ठ नेता के सी त्यागी ने कहा कि राजीव रंजन सिंह ऊर्फ ललन सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया और नीतीश कुमार को अध्यक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव रखा।
 
webdunia
कहा जा रहा है कि कई दिग्गज जदयू नेता ललन सिंह से नाराज चल रहे थे। उनका मानना था कि नीतीश कुमार को 2024 में लोकसभा चुनावों से पहले इस महत्वपूर्ण समय में संगठन की कमान संभालनी चाहिए। पार्टी विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन का हिस्सा है।
 
ललन सिंह के बारे में कहा जा रहा है कि वे मुंगेर से चुनाव लड़ने की तैयारी में है। संगठन के काम की वजह से अपने चुनाव क्षेत्र पर ध्यान नहीं दे पा रहे थे। यह भी कहा जा रहा है कि ललन सिंह से लालू यादव और तेजस्वी की बढ़ती नजदीकियों ने भी उनकी नीतीश से दूरी बढ़ा दी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सावधान... 30 दिसंबर को अयोध्या के ये रूट रहेंगे डायवर्ट, इन रास्तों पर ना जाएं, नहीं तो हो जाएंगे परेशान