Hanuman Chalisa

अयोध्या पर फैसले से पहले पीएम मोदी का बड़ा बयान, क्यों याद आया 2010...

Webdunia
रविवार, 27 अक्टूबर 2019 (13:55 IST)
नई दिल्ली। रामजन्म भूमि पर फैसले से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के फैसले को याद करते हुए कहा कि उस समय समस्त देशवासियों ने अदभुत संयम का परिचय दिया था जिससे देश ने आश्चर्यजनक बदलाव महसूस किया था।

ALSO READ: अपना ही रिकॉर्ड को तोड़कर अयोध्या ने फिर बनाया विश्व रिकॉर्ड
मोदी ने अपने मासिक ‘मन की बात’ कार्यक्रम में कहा, 'उन्हें याद है कि सितम्बर 2010 में जब राम जन्मभूमि पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुनाया। जरा उन दिनों को याद कीजिये, कैसा माहौल था, भांति-भांति के कितने लोग मैदान में आ गए थे। कैसे-कैसे समूह उन परिस्थितियों का अपने-अपने तरीके से फ़ायदा उठाने के लिए खेल खेल रहे थे। माहौल में गर्माहट पैदा करने के लिए, किस-किस प्रकार की भाषा बोली जाती थी। भिन्न-भिन्न स्वरों में तीखापन भरने का भी प्रयास होता था।
 
उन्होंने कहा कि कुछ बयानबाजों ने और कुछ बड़बोलों ने सिर्फ और सिर्फ खुद को चमकाने के इरादे से न जाने क्या-क्या बोल दिया था, कैसी-कैसी गैर - ज़िम्मेवार बातें की थी उन्हें सब याद है लेकिन यह सब कुछ ज्यादा दिन नहीं चला और जैसे ही फैसला आया, एक आनंददायक, आश्चर्यजनक बदलाव देश ने महसूस किया।

ALSO READ: दिवाली 2019 : दीपावली पर ऐसे हुआ था अयोध्या में श्रीराम का भव्य स्वागत
उन्होंने कहा कि एक-दो हफ्ते तक गर्माहट के लिए सब कुछ हुआ था, लेकिन, जब राम जन्मभूमि पर फैसला आया तब सरकार, राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों, सभी सम्प्रदायों के प्रतिनिधियों तथा साधु-संतों ने बहुत ही संतुलित और संयमित बयान दिए ताकि माहौल में तनाव कम करने का प्रयास हो।
 
उन्होंने कहा कि मैं जब भी उस दिन को याद करता हूं, मन को खुशी होती है। न्यायपालिका की गरिमा को बहुत ही गौरवपूर्ण रूप से सम्मान दिया गया और कहीं पर भी तनाव का माहौल नहीं बनने दिया। यह बातें हमेशा याद रखनी चाहिए। यह हमें बहुत ताकत देती है। वह दिन, वह पल, हम सबके लिए एक कर्त्तव्यबोध है। एकता का स्वर, देश को, कितनी बड़ी ताकत देता है उसका यह उदाहरण है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

श्री श्री रविशंकर के आर्ट ऑफ लिविंग के प्रयासों से भारत के सॉफ्ट पावर को मिली नई ऊर्जा

मुंबई के मीरा रोड में आधी रात को भारी बवाल: सोसाइटी में बकरों के शेड को लेकर भिड़े दो पक्ष, पुलिस बल तैनात

समुद्र में चीन की मनमानी पर लगेगा ब्रेक? दिल्ली में क्वाड देशों ने दिया कड़ा संदेश

उत्‍तराखंड के CM धामी ने चेताया, सड़क पर न हो नमाज, अधिकारियों को दिए निर्देश

NEET जैसी परीक्षा कराना कैसे बन गई सरकार के लिए चुनौती?

अगला लेख