पीएम मोदी की किस बात से आश्चर्यचकित हैं रूसी राष्‍ट्रपति पुतिन?

Russian President Vladimir Putin
Webdunia
शुक्रवार, 8 दिसंबर 2023 (08:13 IST)
PM Narendra Modi news : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक बार फिर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर सराहना की है। रूसी राष्‍ट्रपति ने कहा कि मैं बाहर से सिर्फ यह देखता हूं कि क्या हो रहा है। ईमानदारी से कहूं तो भारतीय लोगों के राष्ट्रीय हितों की सुरक्षा पर मोदी के सख्त रुख से कभी कभी आश्चर्यचकित होता हूं।
 
उन्होंने कहा है कि भारत या भारत के लोगों के हितों के खिलाफ कार्रवाई या राष्ट्रहित में ​फैसले के लिए मोदी को डराने, धमकाने या मजबूर कर सकने की मैं कल्पना भी नहीं कर सकता। वैसे मैं ये जानता हूं कि उन पर ऐसा दबाव है।
 
'रशिया कॉलिंग फोरम' कार्यक्रम में पुतिन ने कहा कि रूस व भारत के रिश्ते सभी दिशाओं में विकसित हो रहे हैं। खास बात यह है कि इसकी मुख्य गारंटी पीएम मोदी की नीति ही है। वह भारत के हित में लगातार फैसले ले रहे हैं। 
 
इससे पहले पुतिन ने 4 अक्टूबर को भी एक कार्यक्रम में पीएम मोदी की जमकर तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि नरेंद्र मोदी एक बहुत बुद्धिमान व्यक्ति हैं। उनके नेतृत्व में भारत विकास के मामले में काफी प्रगति कर रहा है। उनके इस एजेंडे पर काम करना भारत और रूस दोनों के हित से पूरी तरह मेल खाता है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए खुशखबरी, केन्द्र सरकार ने बढ़ाया डीए

नासिक कुंभ के नाम को लेकर अखाड़ों में मतभेद, जानिए कब शुरू होगा मेला

ATM से अतिरिक्त निकासी पर शुल्क बढ़ा, जानिए कब से लागू होंगे यह charges

यूक्रेन के साथ युद्ध रोकने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की पेशकश, NATO को दी चेतावनी

ईद पर मुंबई में विस्फोट और दंगों की चेतावनी, सुरक्षा बढ़ाई गई

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: म्यांमार में फिर भूकंप का झटका, 24 घंटे में 15वीं बार हिली धरती

खरगे ने साधा शुल्कों को लेकर सरकार पर निशाना, कहा कि बैंकों को 'कलेक्शन एजेंट' बना दिया

बिहार बोर्ड 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित, 82.11 फीसदी बच्चे पास, 123 ने किया टॉप

भूकंप प्रभावित म्यांमार का मददगार बना भारत, शुरू किया ऑपरेशन ब्रह्मा

गृहमंत्री शाह ने जताया विश्वास, BJP कम से कम 30 साल तक केंद्र में सत्ता में रहेगी

अगला लेख