भारत से क्या जंग लड़ेगा पाकिस्तान, उसके अपने ही साथ नहीं, भारत का कर रहे हैं समर्थन

पाकिस्तान की लाल मस्जिद को कट्‍टरपंथी मौलवियों का अड्‍डा माना जाता है

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 6 मई 2025 (08:30 IST)
Lal Maszid Maulana Abdul Ghazis viral video of Pakistan:  पाकिस्तान के नेता और मंत्री लगातार भारत को धमकियां और भभकियां दे रहे हैं। भारत के साथ जंग लड़ने की बातें कह रहे हैं। लेकिन, क्या हकीकत में ऐसी स्थिति है कि पाकिस्तान युद्ध के मैदान में भारत के सामने टिक पाएगा? दुनिया के लोगों को तो छोड़ ही दीजिए, पाकिस्तान के अपने लोगों को ही वहां की सरकार पर भरोसा नहीं है। लोग कहने लगे हैं कि भारत के मुकाबले पाकिस्तान में लोगों पर ज्यादा जुल्म किए जा रहे हैं। पहलगाम हमले के बाद बढ़े तनाव के चलते पाकिस्तानियों के सुर ही वहां की सत्ता के खिलाफ जा रहे हैं। 
<

Pak Maulanas supports India.. You need to hear Maulana Abdul Aziz Ghazi of Lal Masjid, Islamabad in this video.. Pak army is an opressors of its own citizens.. Pakistan's fight is not fight for Islam.. India does not opress Pakis..

Jai Hind. ???????????????????????? pic.twitter.com/3ioS2jv5gd

— ???????? (@rajaneesh_u_a) May 5, 2025 >
लोग समझदार हो गए हैं : दरअसल, चर्चित लाल मस्जिद का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मौलाना अब्दुल गाजी वहां मौजूद लोगों से सवाल करते हुए दिखाई दे रहा है। मौलाना कहता है कि यदि पाकिस्तान और भारत के बीच जंग छिड़ती है तो आप में से कितने लोग पाकिस्तान के साथ खड़े होंगे? खास बात यह है कि वहां मौजूद कोई भी व्यक्ति इस सवाल के जवाब में हाथ खड़े नहीं करता। उन्होंने कहा कि कुछ ही लोग हैं, बाकी जाति तौर पर समझदार हो चुके हैं। आपको बता दें लाल मस्जिद पाकिस्तान की उन मस्जिदों में से एक है, जहां कट्‍टरपंथियों का कब्जा है। तत्कालीन पाकिस्तानी राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ ने इस मस्जिद के खिलाफ एक्शन लिया था।  ALSO READ: पहलगाम अटैक में PAK की साजिश का बड़ा खुलासा, आतंकियों को दी गई थी मिलिट्री ट्रेनिंग
 
सरकार के साथ नहीं पाकिस्तानी : ऐसे में इस ‍वीडियो के सामने आने के बाद यह तो तय हो गया है कि पाकिस्तान का जनमानस ही वहां की सरकार के साथ नहीं है तो फिर जंग के मैदान में उसकी क्या हालत होगी, यह समझा जा सकता है। मौलाना ने आगे कहा कि अगर पाकिस्तान भारत के खिलाफ जंग के मैदान में उतरता है तो आप में से कितने लोग पाकिस्तान का समर्थन करेंगे और उसके साथ जंग में शामिल होंगे। आश्चर्यजनक रूप से किसी ने भी हाथ नहीं उठाया। इसके बाद मौलाना गाजी ने कहा कि लोग समझदार पैदा हो गए हैं। ALSO READ: पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान पर कसा शिकंजा, 12 दिन में लिए 8 बड़े एक्शन
 
पाकिस्तान के हालात बदतर : मौलाना यही नहीं रुके। उन्होंने पाकिस्तान की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज पाकिस्तान में जो हालात हैं, वे काफी बदतर हैं। भारत में इतना जुल्म नहीं है, जितना पाकिस्तान में है। उन्होंने बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में लोगों पर हो रहे अत्याचार का भी उल्लेख किया। मौलाना ने कहा कि पाकिस्तानी सरकार अपने लोगों पर बमबारी कर रहा है। यह वीडियो 2 मई का बताया जा रहा है। ALSO READ: पहलगाम आतंकी हमले का बदला, ताबड़तोड़ एक्शन से घबराया पाकिस्तान, भारत का बड़ा वार
 
पाकिस्तान का निजाम जालिम है : मौलाना ने वीडियो में खुले शब्दों में कहा कि पाकिस्तान का निजाम जालिम है। पाकिस्तान में अपने ही लोगों पर जुल्म किए जा रहे हैं। बलूचिस्तान, खैबर पख्तूनख्वा में कई लोग लापता हैं। भारत में ऐसा नहीं होता। दरअसल, पाकिस्तान में जुल्म ज्यादा हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी लोग अपनी ही सरकार का विरोध कर रहे हैं। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Pakistan को पस्त करने की पूरी तैयारी, DRDO ने किया MIGM मिसाइल का परीक्षण, रक्षा मंत्री ने दी बधाई

54 साल बाद देश में युद्ध वाली मॉक ड्रिल, गृह मंत्रालय के राज्यों को निर्देश, 7 मई ब्लैक आउट एक्सरसाइज, नागरिकों और छात्रों को ट्रेनिंग

उड़ जाएंगे Pakistan के होश, क्या भारत के प्लान में शामिल हैं रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

Moodys की चेतावनी से उड़ी Pakistan की नींद, जंग लड़ी तो तबाही तय, भारत पर क्या होगा असर

भारत की प्रमुख रक्षा प्रणालियां जो दुश्मन की मिसाइलों, लड़ाकू विमानों सहित किसी भी हमले को करेंगी नाकाम

4 दिन में 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन, क्यों लगी घोड़े खच्चरों के संचालन पर रोक?

LIVE: भारत ने किया नौसैनिक सुरंग का परिक्षण, LoC पर पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर

RBI ने दूसरी छमाही में बढ़ाया 25 टन सोना, पिछले 7 सालों में ऐतिहासिक इजाफा

Murshidabad violence : मुख्यमंत्री ममता ने किया मुर्शिदाबाद हिंसा क्षेत्र का दौरा, भाजपा पर लगाया सांप्रदायिक वायरस फैलाने का आरोप

हरियाणा को नहीं मिलेगा एक बूंद पानी, भगवंत मान सरकार ने पेश किया प्रस्ताव

अगला लेख