सुप्रीम कोर्ट ने दी विधवा विवाह को प्रोत्साहित करने की सलाह

Webdunia
मंगलवार, 18 जुलाई 2017 (23:16 IST)
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने केंद्र सरकार को विधवा विवाह को प्रोत्साहित करने के लिए प्रयास करने की आज  सलाह दी। शीर्ष अदालत ने परित्यक्त विधवाओं के सशक्तीकरण के लिए केंद्र सरकार के प्रयास को नाकाफी बताते हुए कहा कि केंद्र ने इन विधवाओं के सशक्तीकरण, पोषक आहार, स्वच्छता एवं विधवाश्रमों में साफ-सफाई के मुद्दों पर ठीक से पहल नहीं की है।
 
न्यायमूर्ति मदन बी. लोकुर और न्यायमूर्ति दीपक गुप्ता की पीठ ने केंद्र सरकार के कार्यक्रमों पर विचार करने के बाद कहा कि  सरकार की कार्ययोजना में 16 से 20 वर्ष के आयुवर्ग की विधवाओं के विवाह जैसे महत्वपूर्ण पहलू पर विचार नहीं किया गया है। न्यायालय ने कहा कि सरकार को विधवा विवाह को प्रोत्साहित करना चाहिए। पीठ ने कहा कि वह विधवाओं की स्थिति सुधारने  की केंद्र सरकार की योजना पर संदेह नहीं कर रही है, लेकिन इसे उचित तरीके से किया जाना चाहिए।
 
पीठ ने कहा कि महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए 2001 में राष्ट्रीय नीति बनी थी, लेकिन 15 साल से अधिक बीत जाने के बाद भी महिलाओं का सशक्तीकरण नहीं हो सका है। न्यायालय ने सॉलिसिटर जनरल रंजीत कुमार की दलीलें सुनने के बाद कहा कि केंद्र सरकार को इस राष्ट्रीय नीति में संशोधन करना चाहिए, साथ ही विधवाओं को पोषक आहार उपलब्ध कराने की व्यवस्था करनी चाहिए। (वार्ता)

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

जर्मन मीडिया को भारतीय मुसलमान प्रिय हैं, जर्मन मुसलमान अप्रिय

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

Lok Sabha Elections 2024 : दिल्ली की जनसभा में क्यों भावुक हो गए PM मोदी, देश की 140 करोड़ जनता को बताया अपना वारिस

अगला लेख