विकीपीडिया ने मनोज सिन्हा को बनाया उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री

Webdunia
शनिवार, 18 मार्च 2017 (14:41 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की नई भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री को लेकर फैसला भले ही आज शाम को होना हो, लेकिन वेबसाइट 'विकीपीडिया' ने केन्द्रीय मंत्री मनोज सिन्हा का नाम पहले ही राज्य के 21वें मुख्यमंत्री के रूप में दर्ज कर दिया।
 
विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के करीब एक हफ्ते बाद प्रदेश के नए मुख्यमंत्री का नाम तय करने के लिए भाजपा की बैठक शाम चार बजे लखनऊ स्थित 'लोक भवन' में होनी है लेकिन उससे काफी पहले ही 'विकीपीडिया' ने 21वें मुख्यमंत्री के तौर पर रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा का नाम दर्ज कर दिया।
 
विकीपीडिया को आम तौर पर सामान्य जानकारी के लिए विश्वसनीय स्रोत माना जाता है। हालांकि, प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के लिये मनोज सिन्हा का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है।
 
बहरहाल, सिन्हा ने कहा है कि वह मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल नहीं हैं और ना ही उनका कोई दावा है। जो अटकलें लगाई जा रही हैं, वे मीडियाजनित हैं। (भाषा) 

Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

क्या पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मिलेगा नोबेल शांति पुरस्कार?

Maharashtra : अवैध संबंध के चलते व्यक्ति की हत्या, फंदे से लटकी मिली आरोपी महिला

हाईकोर्ट ने दी गर्भपात की अनुमति, महिला ने की थी यह अपील, जानिए क्‍या है मामला...

सावधान! अप्रैल-जून में पड़ेगी सामान्य से ज्यादा गर्मी, लू से होगा सामना

शादी का झांसा देकर नाबालिग से 3 माह तक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी

अगला लेख