क्या CBI करेगी केजरीवाल को गिरफ्तार, आप नेता सौरभ भारद्वाज का दावा
सौरभ भारद्वाज का दावा, AAP कांग्रेस गठबंधन से डरी भाजपा
Publish Date: Fri, 23 Feb 2024 (11:29 IST)
Updated Date: Fri, 23 Feb 2024 (11:38 IST)
Arvind Kejriwal news in hindi : आम आदमी पार्टी (AAP) ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि भाजपा नीत केंद्र सरकार लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के साथ पार्टी के गठबंधन से डरी हुई है और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कराने के लिए सीबीआई का इस्तेमाल कर रही है।
दिल्ली के कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा कियाकि जैसे ही कांग्रेस और आप के बीच सीट-बंटवारे की बातचीत को अंतिम रूप देने की खबरें आनी शुरू हुईं, ईडी ने आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में केजरीवाल को सातवां समन भेज दिया।
उन्होंने आरोप लगाया कि सीबीआई केजरीवाल को गिरफ्तार करने की योजना बना रही है। सीबीआई आज दोपहर या शाम तक केजरीवाल को नोटिस भी देगी। अगले 2 से 3 दिन में केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि हमें संदेश मिल रहे थे कि अगर आप-कांग्रेस गठबंधन होता है, तो अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। भाजपा आप-कांग्रेस गठबंधन से डरी हुई है। आप चाहें तो केजरीवाल को गिरफ्तार कर सकते हैं, लेकिन गठबंधन आगे बढ़ेगा।
आप के राज्यसभा सदस्य संदीप पाठक ने कहा कि अगर केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया तो लोग सड़कों पर उतर आएंगे। उन्होंने कहा कि लोगों की सुनामी आएगी। उनका (भाजपा) राजनीतिक गणित गलत हो जाएगा। हम गिरफ्तार होने से नहीं डरते। हम देश के लिए यह गठबंधन बना रहे हैं।
Edited by : Nrapendra Gupta
About Writer
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें