क्या फ्रांस से और राफेल खरीदेगा भारत...

Webdunia
रविवार, 11 मार्च 2018 (08:56 IST)
नई दिल्ली। फ्रांसीसी राष्ट्रपति एमैनुअल मैक्रों द्वारा राफेल जेट जंगी विमान कार्यक्रम को द्विपक्षीय रक्षा सहयोग का अहम पहलू करार देने के साथ ही फ्रांस ने भारत द्वारा और 36 राफेल जेट विमान खरीदने के विषय पर वार्ता शुरू करने के प्रति अपनी इच्छा प्रकट की। राफेल पर जारी बवाल के बीच फ्रांसीसी राष्ट्रपति के इसे खरीदने पर जोर देने से यह सवाल भी उठ रहे हैं कि क्या भारत फ्रांस से और राफेल विमान खरीदेगा। 
 
सूत्रों ने बताया कि हाल ही में फ्रांस सरकार ने संकेत दिया है कि उसकी इच्छा है कि दोनों पक्ष भारतीय वायुसेना के वास्ते और राफेल जेट जंगी विमानों की खरीद की घोषणा करे। सूत्रों ने बताया कि राफेल सौदे का मुद्दा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मैक्रों की भेंटवार्ता के दौरान उठा।
 
मैक्रों ने मोदी के साथ वार्ता के बाद कहा कि भारत ने (राफेल जंगी जेट) इस संबंध संप्रभु फैसला किया और हम इस क्षेत्र में प्रगति की निगरानी कर रहे हैं। हम बिल्कुल चाहते हैं कि यह कार्यक्रम चलता रहे। भारत ने 36 राफेल जंगी जेट विमान खरीदने के लिए 2016 में फ्रांस के साथ सौदा किया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप के निशाने पर क्यों है भारत? क्या मोदी-ट्रंप की दोस्ती का वक्त पूरा हो गया है?

डोनाल्ड ट्रंप को करना पड़ सकती है PM मोदी से बात, क्यों बोले अमेरिकी विशेषज्ञ

शशि थरूर ने फिर कही कांग्रेस को चुभने वाली बात, डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ को लेकर क्या बोले

देश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण में कितनी होगी बारिश, IMD ने जताया यह अनुमान

मालेगांव ब्लास्ट केस में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बरी होने पर रोई उमा भारती, कहा दिग्विजय ने रची भगवा आतंकवाद की झूठी थ्योरी

सभी देखें

नवीनतम

Trump Tariffs : क्‍या अमेरिका पर फूटेगा ट्रंप का टैरिफ बम, SBI रिपोर्ट में जताया यह अनुमान

क्या डगमगा रहा है विश्व महाशक्ति का सिंहासन? अमेरिका को घुटनों पर ला सकती हैं ये 4 चुनौतियां!

पुणे के दौंड में भड़की हिंसा, धर्मस्थल पर पथराव, एक व्यक्ति को हिरासत में लिया

मालेगांव जांच में भागवत को फंसाने की थी कांग्रेस की साजिश, चिदंबरम से हो पूछताछ

Amarnath Yatra: भारी बारिश और खराब सड़क मार्ग से अमरनाथ यात्रा 3 अगस्त तक स्थगित

अगला लेख