क्या नीतीश कुमार होंगे उपप्रधानमंत्री, भाजपा नेता ने की मांग

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 10 अप्रैल 2025 (15:47 IST)
Nitish Kumar news in hindi : वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने गुरुवार को एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उपप्रधानमंत्री बनाया जाना चाहिए।
 
केंद्र में आने से पहले कुमार के मंत्रिमंडल में अपनी सेवाएं दे चुके चौबे ने कहा कि वह जनता दल (यूनाइटेड) के प्रमुख नीतीश कुमार को दिवंगत जगजीवन राम के बाद बिहार से दूसरे उपप्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। राजग में नीतीश कुमार का उल्लेखनीय योगदान है। वह गठबंधन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथ मजबूत कर रहे हैं। मेरी व्यक्तिगत इच्छा है कि उन्हें उपप्रधानमंत्री बनाया जाए।
 
चौबे ने कहा कि यदि यह इच्छा पूरी हुई तो बिहार बाबू जगजीवन राम के बाद अपनी धरती के दूसरे बेटे को इस पद पर आसीन होते देखेगा। गौरतलब है कि बिहार में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं। मीडिया के वर्ग में अटकलें हैं कि भाजपा द्वारा 74 वर्षीय नीतीश कुमार को सम्मानजनक विदाई की पेशकश की जा सकती है।
 
दिवंगत सुशील कुमार मोदी जैसे भाजपा नेताओं ने तो यहां तक ​​दावा किया था कि कुमार उपराष्ट्रपति बनना चाहते थे और इस शीर्ष संवैधानिक पद के लिए उनके नाम पर विचार न किए जाने के विरोध में उन्होंने 2022 में राजग छोड़ दिया था। हालांकि, चौबे की टिप्पणी को जदयू के साथ ही राजद ने भी ज्यादा तवज्जो नहीं दी।
 
जदयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के एक समाचार चैनल को दिए गए साक्षात्कार का हवाला देते हुए इस बात पर जोर दिया कि कि राजग के सभी सहयोगी मुख्यमंत्री को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन के नेता के रूप में स्वीकार करते हैं।
 
राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने चौबे पर निशाना साधते हुए उन्हें भाजपा का स्वयंभू प्रवक्ता कहा, जिन्हें उनकी अपनी पार्टी ने ही दरकिनार कर दिया है, जो उन्हें या उनके बेटे को जगह देने को तैयार नहीं है। राजद नेता ने कहा कि बेशक, भाजपा नीतीश कुमार से छुटकारा पाना चाहती है। लेकिन चौबे को यह समझना चाहिए कि मुख्यमंत्री की कुर्सी पर हमारे नेता तेजस्वी यादव काबिज होंगे।
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Aadhaar Card की नहीं पड़ेगी जरूरत, QR से मिलेगी डिटेल, क्या है Aadhaar Authentication App जुड़े सवालों के जवाब

कहां गई 56 इंच की छाती, Waqf law संविधान विरोधी, अहमदाबाद अधिवेशन में राहुल गांधी की चेतावनी- देश में आने वाला है आर्थिक तूफान

Tariff War : चीन ने अमेरिका पर लगाया 84% टैरिफ; ट्रंप को दे दी खुली चेतावनी- झुकेंगे नहीं

मोदी के गढ़ गुजरात से राहुल गांधी की जाति जनगणना की हुंकार, OBC वोटर्स को साधने की कवायद

क्या अमेरिका के जाल में फंस रहा है भारत, अर्थशास्त्री की चेतावनी - न बने चीन का मोहरा

सभी देखें

नवीनतम

मध्यप्रदेश में मौसम उगलेगा आग, गर्मी तोड़ देगी सारे रिकॉर्ड, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

राणा का प्रत्यर्पण भारत के लिए बड़ी जीत, पाकिस्तान में छिपे अन्य साजिशकर्ताओं को भी मिले सजा

तहव्वुर राणा को ना मिले बिरयानी, उसे फांसी दी जानी चाहिए, किसने की यह मांग

बड़ा फैसला, मानव दांत कोई खतरनाक हथियार नहीं

LIVE: आतंकी तहव्वुर राणा को दिल्ली लाया गया, पालम एयरपोर्ट पर उतरा विमान

अगला लेख