नहीं रुक रहीं टुकड़े- टुकड़े हत्‍याएं, अब दिल्‍ली में फ्लाईओवर के नीचे बिखरी मिली महिला की लाश

Webdunia
बुधवार, 12 जुलाई 2023 (13:07 IST)
Murder in Delhi : देश के अलग-अलग राज्‍यों में महिलाओं और युवतियों की हत्‍या कर उनके टुकड़े कर देने का खौफनाक मंजर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन लड़कियों की दिल दहला देने वाली हत्‍याएं सामने आ रही हैं। दिल्‍ली में लगातार बिगड़ती कानून व्‍यवस्‍था पर राजधानी के लोगों समेत महिला आयोग ने भी सवाल उठाए हैं।

दरअसल, दिल्‍ली के गीता कॉलोनी में श्रद्धा वाल्‍कर जैसा भयावह हत्याकांड सामने आया है। यहां गीता कॉलोनी में स्‍थित एक फ्लाईओवर के नीचे टुकड़ों में बिखरी हुई लाश मिली है। लाश मिलने के बाद इलाके में दहशत है। घटना की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

पुलिस के मुताबिक बुधवार पुलिस ने लाश के कई टुकड़े मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है। पुलिस को बुधवार की सुबह करीब 9.15 बजे सूचना दी गई कि फ्लाइओवर के पास कुछ मानव अंग पड़े हैं। अंगों को कई जगह बिखेरा गया था। अब तक ये पता चल सका है कि लाश के टुकड़े किसी महिला के हैं। लेकिन महिला की पहचान नहीं हो सकी है।

आपको बता दें कि देशभर में महिलाओं को मारकर उनके टुकड़े करने के मामले थमते नजर नहीं आ रहे हैं। इस हत्‍याकांड ने भी कुछ महीनों पहले हुए श्रद्धा वाल्‍कर हत्‍याकांड की खौफनाक तस्‍वीर याद दिला दी है। डीसीपी नॉर्थ सागर सिंह कलसी ने घटना की पुष्टि करते हुए जानकारी दी कि महिला का शव टुकड़ों में मिला है। जांच के लिए मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि महिला की उम्र 35 से 40 के बीच रही होगी। हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। हालांकि महिला कौन है और कहां रहती थी, यह पता नहीं चल सका है।

दिल्‍ली में क्‍यों हो रहे ऐसे मर्डर : दिल्ली महिला आयोग ने इस तरह की घटनाओं पर सवाल उठाए हैं। आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर कहा—‘दिल्ली के गीता कॉलोनी में महिला के शव के कई टुकड़े मिले हैं। पुलिस को नोटिस भेज रहे हैं। लड़की कौन थी? दोषी कब तक अरेस्ट होगा? एक के बाद एक भयानक मर्डर दिल्ली में क्यों हो रहे हैं? दिल्ली में कानून व्यवस्था पूरी तरह धवस्त हो चुकी है’ सोशल मीडिया ने भी कानून व्‍यवस्‍था पर सवाल उठाए हैं। आए दिन होती इन हत्‍याओं की वजह से लोग दहशत में हैं।
Edited By navin rangiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हाथरस हादसे पर घिरे 'साकार हरि' की पूरी कहानी, क्या कहती हैं पैतृक गांव की महिलाएं

CBI ने भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज की पहली FIR, जानिए क्‍या है मामला...

Hemant Soren : झारखंड के सबसे युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का राजनीतिक सफर

Hathras stampede case : 100 करोड़ संपत्ति के स्वामी नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा, जानिए UP में स्थित 24 आश्रमों की सचाई

Tamil Nadu : पूर्व मंत्री सेंथिल बालाजी की रिमांड अवधि बढ़ाई, मनीलॉन्ड्रिंग केस में किया था गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

रविवार को मध्य प्रदेश भाजपा कार्यमसिति की बैठक, पहली बार मंडल अध्यक्ष भी होंगे शामिल

शशि थरूर का तंज, आखिरकार अबकी बार, 400 पार हुआ, लेकिन दूसरे देश में

महेंद्र सिंह मप्र के प्रभारी बने, सतीश पूनिया को हरियाणा की जिम्मेदारी

सुप्रीम कोर्ट को NTA ने बताया, NEET UG को रद्द करना होगा प्रतिकूल एवं हानिकारक

आइये हम सब मिलकर सफल बनाए "एक पेड़ मां के नाम अभियान"

अगला लेख
More