विश्व पोलियो दिवस पर दिग्गजों ने शुभकामनाएं, लोगों से की अपील

Webdunia
रविवार, 24 अक्टूबर 2021 (08:48 IST)
नई दिल्ली। पोलियो के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए, हर साल 24 अक्टूबर को विश्व पोलियो दिवस पूरे विश्व में मनाया जाता है।
 
दुनिया का पहला सुरक्षित और प्रभावी पोलियो वैक्सीन बनाने वाले जोनास साल्क के जन्मदिन को विश्व पोलियो दिवस के रूप में मनाया जाता है। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कई लोगों ने विश्व पोलियो दिवस की बधाई दी।

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कू पर पोस्ट में कहा, 'मानवता के समक्ष आने वाली चुनौतियों को सामूहिक प्रयासों से ही हराया जा सकता है, विश्व पोलियो दिवस इसका सशक्त प्रतीक है। आज के दिन, देश को पोलियो मुक्त बनाने वाले स्वास्थ्यकर्मियों का साधुवाद करते हुए हम कोरोना के खिलाफ युद्ध में भी निस्वार्थ सेवा के लिए उनका आभार व्यक्त करते हैं।'
 
 
उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कू पर पोलियो दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि पोलियो मुक्त भारत’ की संकल्पना को साकार करने में सहयोगी सभी स्वास्थ्यकर्मियों व नागरिकों को ’विश्व पोलियो दिवस’ की अनेक शुभकामनाएं। आइए, हम सभी पोलियो के प्रति अपनी सजगता व सक्रियता में वृद्धि करते हुए 0-5 वर्ष की आयु के सभी बच्चों तक ’दो बूंद जिंदगी की’ पहुंचाने का संकल्प लें।
 
यूपी के उपमुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कू पर पोस्ट किया, 'दो बूंद जिंदगी की' विश्व पोलियो दिवस पर आइए देश-दुनिया से इस घातक बीमारी को मिटाकर स्वस्थ समाज बनाने में हम अपना अमूल्य योगदान दें। पल्स पोलियो अभियान के तहत अपने 0-5 वर्षीय बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं, जिससे एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण हो सके।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख