राजस्थान में सूर्य नमस्कार में बना विश्व रिकॉर्ड, 1.33 करोड़ से ज्‍यादा लोगों ने की भागीदारी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 15 फ़रवरी 2024 (23:19 IST)
World record made in Surya Namaskar in Rajasthan : राजस्थान के सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों में गुरुवार को आयोजित सूर्य नमस्कार के सामूहिक अभ्यास कार्यक्रम में विद्यार्थियों सहित 1.33 करोड़ से अधिक लोगों ने अपनी भागीदारी निभाते हुए विश्व रिकॉर्ड बनाया है।
 
इस विश्व रिकॉर्ड को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन के राजस्थान एडिशन द्वारा मान्यता प्रदान की गई है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स-लंदन के उपाध्यक्ष (राजस्थान) प्रथम भल्ला ने इस विश्व रिकॉर्ड का एक अस्थाई(प्रोविजनल) प्रमाण पत्र भेंट किया।
 
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सभी लोगों के प्रति जताया आभार : इस अवसर पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने इस विशिष्ट उपलब्धि पर प्रसन्नतता व्यक्त करते हुए इसे सफल बनाने में योगदान करने वाले प्रदेश के सभी स्कूलों के विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों, संस्था के प्रधानों और समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों के प्रति आभार जताया है।
 
उन्होंने इस आयोजन के सुव्यवस्थित प्रबंधन में सजगता और जिम्मेदारी से भूमिका निभाने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग की पूरी टीम के प्रयासों की सराहना की है। स्कूल शिक्षा विभाग के शासन सचिव नवीन जैन ने बताया कि पूरे प्रदेश के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों में गुरुवार को प्रात: साढ़े 10 बजे से 11 बजे की अवधि में एक ही समय पर एकसाथ सूर्य नमस्कार का अभ्यास किया गया।
ALSO READ: सोनिया गांधी ने राजस्थान से भरा नामांकन, सिंघवी हिमाचल से कांग्रेस उम्मीदवार
इसमें 88,974 स्कूलों के एक करोड़ 14 लाख 69 हजार 914 विद्यार्थियों ने सूर्य नमस्कार किया। विद्यार्थियों के साथ इसमें शामिल शिक्षकों और विद्यालयों के अन्य कर्मचारियों को जोड़ें तो कुल एक करोड़ 33 लाख 50 हजार 889 लोगों ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। (भाषा) फोटो सौजन्‍य : टि्वटर/एक्स
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कहां है शेख हसीना, भारत में या चलीं गईं, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

दो सैन्य अधिकारियों की प्रेम कहानी का दुखद अंत, पूरी नहीं हो पाई कैप्टन पत्नी की अंतिम इच्छा

लॉरेंस भाई नमस्‍ते, मैं आपसे बात करना चाहती हूं, सलमान खान की एक्‍स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने लिखी चिट्ठी

EPFO से खुशखबरी! 6 करोड़ से अधिक सदस्यों को होगा फायदा

भारत ने बताया, क्यों बढ़ा भारत और कनाडा के बीच तनाव?

सभी देखें

नवीनतम

कौन था खान यूनिस का कसाई याह्या सिनवार, इजराइल क्यों मानता था दुश्मन नंबर 1?

चौथे दिन भी दिल्ली की हवा जहरीली, 13 निगरानी केंद्रों पर संकेतक रेड जोन में

भारत के साथ दोस्ती चाहते हैं नवाज शरीफ, कहा- हम पड़ोसी नहीं बदल सकते

Haryana : कैप्टन अजय यादव ने छोड़ी कांग्रेस, पार्टी पर लगाया यह आरोप...

फर्जी बम धमकियों पर केंद्र सरकार सख्त, दोषियों के लिए बना रही यह प्‍लान

अगला लेख