Hanuman Chalisa

दिव्यांग ने बनाया 'यात्रा' का विश्‍व रिकॉर्ड...

Webdunia
शुक्रवार, 2 जून 2017 (17:20 IST)
नई दिल्ली। शारीरिक अक्षमता पर विजय पाते हुए 29 वर्षीय एरिक पॉल ने कार चलाकर लेह से कन्याकुमारी तक की यात्रा रिकॉर्ड समय में पूरी की और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के पन्नों में अपना नाम दर्ज करवा लिया है।
 
एरिक का सीने से नीचे का पूरा हिस्सा लकवाग्रस्त है। उन्होंने विशेषतौर पर तैयार और हैंड कंट्रोल वाली हैचबैक कार से 3,917 किमी की दूरी रिकॉर्ड 159 घंटे और 59 मिनट में पूरी की।
 
फरवरी 2012 में हुए एक सड़क हादसे के बाद से एरिक व्हीलचेयर तक सीमित हो गए थे। उन्होंने कहा कि बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। मैंने मील का एक पत्थर पार किया है, अभी तो लंबी दूरी तय करनी है। 
 
एरिक ने बताया कि उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा, जैसे ऐसे शौचालय, आराम की जगह, रहने का स्थान नहीं होना जो दिव्यांग लोगों की जरूरत के हिसाब से बनाया गया हो। एरिक यहां ताज समूह के होटल में काम करते हैं। (भाषा)
 
Show comments

जरूर पढ़ें

Exit Poll में बिहार में NDA की वापसी, कितनी मिल सकती है सीटें

OnePlus 15 भारत में 13 नवंबर को लॉन्च होगा, कीमत और फीचर्स लीक, मिल सकता है फ्री गिफ्ट, क्या रहेगी कीमत

Delhi Car Blast: डॉ. शाहीन शाहिद को लेकर बड़ा खुलासा, पाकिस्तान से भी कनेक्शन आया सामने

दिल्ली ब्लास्ट का क्या है फरीदाबाद कनेक्शन, क्या उमर के साथी थे कश्मीर के 3 डॉक्टर

Delhi Blast: कौन है डॉक्‍टर उमर की चाची तब्‍बसुम, उमर के बारे में चाची ने क्‍यों खाई खुदा की कसम?

सभी देखें

नवीनतम

सूडान में महिलाएं, भूख, बमबारी और यौन हिंसा की चपेट में

भूटान से लौटते LNJP अस्पताल पहुंचे पीएम मोदी, घायलों से मिले

LIVE: भूटान से लौटते ही LNJP पहुंचे पीएम मोदी, दिल्ली पुलिस को एक और कार की तलाश

थोक में प्याज के दाम सुन रह जाएंगे हैरान, 'खून के आंसू' रो रहे हैं किसान

बिहार एग्ज़िट पोल का इतिहास : 2015 और 2020 में क्यों गलत निकले पूर्वानुमान?

अगला लेख