shiv chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बादलों के ऊपर दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे आर्क ब्रिज, जानिए क्या है इसमें खास...

Advertiesment
highest arch Chenab Bridge
नई‍ दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में बन रहे दुनिया के सबसे ऊंचा रेलवे आर्क ब्रिज का निर्माण कार्य जल्द ही पूरा हो जाएगा। 2022 के आखिर तक इस पुल पर रेल यातायात भी चालू हो सकता है।

चिनाब नदी पर बन रहे इस रेलवे आर्क ब्रिज की तल से ऊंचाई 359 मीटर और लंबाई 1,315 मीटर है। बादलों के ऊपर आर्क के आकार का यह पुल किसी इंजीनियरिंग चमत्कार से कम नहीं है।
 
इस रेलवे आर्क ब्रिज की ऊंचाई फ्रांस की राजधानी पेरिस के एफिल टॉवर से 35 मीटर ज्यादा है। चीन में बीपन नदी पर बने ड्यूग पुल से भी इसकी ऊंचाई ज्यादा है।
 
पुल के तैयार होने के बाद कश्मीर घाटी से कनेक्टिविटी बेहतर हो जाएगी। इस पुल पर पटरियों को इस तरीके से बिछाया जा रहा है ट्रेन 100 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से दौड़ सकेगी।
 
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल 'चिनाब ब्रिज' की तस्वीर अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए शेयर की है। केंद्रीय मंत्री ने तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा कि, बादलों के ऊपर दुनिया का सबसे ऊंचा आर्क चिनाब ब्रिज। दरअसल तस्वीरों में इस ब्रिज की ऊंचाई इतनी है कि बादल भी उसके नीचे दिख रहे हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राम नहीं सिखाते जय श्रीराम के नारे लगाते हुए किसी लड़की को ‘घेरना’