पहलवानों के प्रदर्शन का तीसरा दिन, प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे बृजभूषण शरण सिंह (Live Updates)

Webdunia
शुक्रवार, 20 जनवरी 2023 (10:58 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर भारतीय कुश्ती महासंघ के खिलाफ धरने का आज तीसरा दिन है। आज भी खेल मंत्री पहलवानों से मुलाकात करेंगे। इसी बीच कुश्ती महासंघ के बृजभूषण शरण सिंह प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे। पल पल की जानकारी...
-जंतर-मंतर पहुंचे बॉक्सर विजेंदर सिंह, कहा- खिलाड़ियों को समर्थन देने आया हूं।
-तीसरे दिन भी पहलवानों का धरना प्रदर्शन जारी।
-प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे बृजभूषण शरण सिंह।
-शीर्ष भारतीय पहलवानों की केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ गुरुवार रात हुई बैठक बेनतीजा रही क्योंकि उन्होंने सरकार के भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) को तुरंत भंग करने की अपनी मांग से पीछे हटने से इनकार कर दिया।
-डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों के विरोध के दूसरे दिन गुरुवार को रात करीब 10 बजे मैराथन बैठक शुरू हुई। पहलवान रात एक बजकर 45 मिनट पर ठाकुर के घर से निकले और बाहर इंतजार कर रहे पत्रकारों से बात नहीं की।
-ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पूनिया, रवि दहिया, साक्षी मलिक और विश्व चैम्पियनशिप की पदक विजेता विनेश फोगाट बैठक का हिस्सा थे।
-कई राजनेताओं ने भी प्रदर्शन कर रहे पहलवानों का समर्थन किया है।
-पहलवानों ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर मनमानी करने और महिलाओं के यौन शोषण के आरोप लगाए हैं।
-पहलवानों का दावा है कि उनके साथ पांच से छह लड़कियां हैं, जिनका यौन शोषण हुआ है और इसे साबित करने के लिए उनके पास पर्याप्त सबूत भी हैं।
-भारतीय कुश्ती महासंघ भंग करने और बृजभूषण शरण सिंह को गिरफ्तार करने की मांग।
-बृजभूषण शरण सिंह का पलटवार- जब से खिलाड़ियों को किसी प्रतियोगिता में भेजने के लिए ट्रायल का पैमाना बनाया गया है, तभी से ये पहलवान नाखुश हैं। ये खिलाड़ी नेशनल गेम्स नहीं खेलना चाहते और ट्रायल नहीं देना चाहते। इसी वजह से विरोध किया जा रहा है। 
 

सम्बंधित जानकारी

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

ओडिशा के अस्पताल में भारी लापरवाही, 6 मरीजों की मौत, सरकार ने दिए जांच के आदेश

बेंगलुरु हादसे पर विराट कोहली बोले- मैं टूट गया हूं, मेरे पास कहने को शब्द नहीं हैं...

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी हुई गिरावट...

पंजाब में मादक पदार्थ के खिलाफ अभियान, अब तक 15500 तस्कर गिरफ्तार, 9087 FIR दर्ज

Bengaluru Stampede : 11 लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन? CM सिद्धारमैया ने कहा- 35000 की क्षमता, इकट्ठा हो गए 2-3 लाख लोग, चश्मदीद ने बताया कैसे मची भगदड़

अगला लेख