नवीन पटनायक की बहन गीता मेहता ने पद्मश्री लेने से किया इनकार, जानिए क्‍या है कारण...

Webdunia
शनिवार, 26 जनवरी 2019 (14:17 IST)
भुवनेश्वर। प्रख्यात लेखिका गीता मेहता ने पद्मश्री सम्मान लेने से इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि इस वर्ष बड़े चुनाव होने हैं और उनके पुरस्कार लेने का गलत अर्थ लगाया जा सकता है।


मेहता ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की बहन हैं। उन्हें साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की गई है। न्यूयॉर्क से उन्होंने एक बयान जारी कर कहा, मैं इस बात से बेहद सम्मानित महसूस कर रही हूं कि भारत सरकार मुझे पद्मश्री के योग्य समझ रही है, लेकिन बड़े खेद के साथ मैं ऐसा महसूस कर रही हूं कि मुझे इसे लेने से इनकार कर देना चाहिए।

उन्होंने कहा, क्योंकि आम चुनाव होने वाले हैं और पुरस्कार देने की घोषणा का वक्त गलत संदेश दे सकता है, जिससे सरकार और मुझे असहज स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। ऐसा होने पर मुझे ज्यादा पछतावा होगा।

लेखिका इस वक्त न्यूयॉर्क में हैं। ‘कर्म कोला’, ‘ए रिवर सूत्र’ ‘स्नेक्स एडं लैडर्स : ग्लिम्सेज ऑफ मॉर्डन इंडिया’ आदि गीता की प्रमुख पुस्तकों में शामिल हैं। साथ ही 76 वर्षीय गीता ने 14 वृत्तचित्रों का निर्माण या निर्देशन भी किया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या नीतीश कुमार को बिहार का एकनाथ शिंदे बनाना चाहती है भाजपा?

ओडिशा आत्मदाह केस में प्रोफेसर समीर साहू ने छात्रा से कहा था—तुम बच्ची नहीं हो, समझो मैं क्या चाहता हूं

निमिषा प्रिया की फांसी, क्‍या ब्‍लड मनी के लिए राजी हुआ परिवार?

Odisha : शराबी ऑटो चालक ने हथौड़ा मारकर की माता-पिता की हत्या, रातभर रहा शवों के पास

राजा हरि सिंह पर खान सर की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, जानिए कश्मीर के भारत में विलय की पूरी कहानी

सभी देखें

नवीनतम

स्वच्छता सर्वेक्षण : इंदौर लगातार 8वीं बार नंबर 1

महाराष्ट्र में जनसुरक्षा विधेयक बिना विरोध के पारित, कांग्रेस ने विधायक दल के नेता से मांगी सफाई

मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने CRPF जवान की मौत पर दुख जताया

7.3 तीव्रता के भूकंप से थर्राया अलास्का आइलैंड, सुनामी की चेतावनी

कांग्रेस ने की मांग, मनरेगा में NMMS अव्यावहारिक इसे वापस लिया जाए

अगला लेख