यमुना खतरे के निशान से ऊपर, हथिनी कुंड बैराज से छोड़ा 26,796 क्यूसेक पानी

Webdunia
बुधवार, 26 सितम्बर 2018 (23:28 IST)
नई दिल्ली। यमुना नदी में बुधवार को लगातार दूसरे दिन भी पानी का स्तर खतरे के निशान से ऊपर रहा।
 
ओल्ड रेलवे ब्रिज पर बुधवार शाम पानी का स्तर 205.79 मीटर पहुंच गया, जो कि खतरे के निशान 204.83 मीटर से ऊपर है। शहर में अभी 1,391 टेंट लगाए गए हैं जहां 98 लोग रह रहे हैं। अधिकारी ने बताया कि पानी का स्तर अभी ओर ऊपर जा सकता है। अधिकारियों ने चेतावनी भी जारी कर दी है। उन्होंने बताया कि शाम पांच बजे हथिनी कुंड बैराज से 26,796 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था।
 
मुख्य सचिव अंशु प्रकाश ने कल यमुना के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर टेंट लगाने और प्रभावित लोगों को  खाना मुहैया कराने के आदेश दिए थे। यमुना नदी ने मंगलवार को खतरे का निशान पार कर लिया था और वह 205.24 मीटर पर बह रही थी।
 
जुलाई में भी नदी का पानी खतरे के निशान से ऊपर आ गया था, जिसके बाद अधिकारियों ने ओल्ड यमुना ब्रिज (लौहे का पुल) बंद करने के आदेश दिए थे। नदी का पानी वर्ष 1978 में सबसे उच्च स्तर 207.49 मीटर पर पहुंचा था। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख