दिल्ली में यमुना का जलस्तर चेतावनी के निशान के पास पहुंचा

Webdunia
शुक्रवार, 28 अगस्त 2020 (14:23 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली में यमुना का जलस्तर शुक्रवार सुबह 204.30 मीटर तक पहुंच गया, जो चेतावनी के निशान 204.50 मीटर के काफी करीब है।  सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि पुराने रेल पुल पर सुबह 9 बजे जलस्तर 204.30 मीटर था। गुरुवार सुबह 10 बजे यह 203.77 मीटर पर था।
ALSO READ: दिल्ली में यमुना चेतावनी के स्तर के करीब, हथिनीकुंड कुंड बैराज से छोड़ा जा रहा पानी
उन्होंने बताया कि हथिनीकुंड बैराज से मंगलवार को और पानी छोड़े जाने की वजह से जलस्तर बढ़ गया। मंगलवार शाम 5 बजे प्रवाह दर 36,557 क्यूसेक थी। पिछले 3 दिनों में यह सर्वाधिक है। अधिकारी ने बताया कि बैराज से पानी राष्ट्रीय राजधानी पहुंचने में आमतौर पर 2 से 3 दिन लगते हैं। इससे ही दिल्ली को पेयजल मिलता है।
 
हथिनीकुंड बैराज से शुक्रवार सुबह 8 बजे 11,055 क्यूसेक की दर से पानी यमुना में छोड़ा गया। अधिकारी ने कहा कि पिछले 2 दिनों में प्रवाह दर 10,000 क्यूसेक से 25,000 क्यूसेक के बीच रही है, जो कि बहुत अधिक नहीं है इसलिए नदी के जलस्तर के नीचे आने की संभावना है। 1 क्यूसेक 28.32 लीटर प्रति सेकंड के बराबर होता है।
 
नदी का जलस्तर सोमवार को 204.38 मीटर था, जो कि खतरे के निशान 205.33 मीटर से नीचे है। सामान्य तौर पर हथिनीकुंड बैराज में प्रवाह दर 352 क्यूसेक होती है लेकिन जलग्रहण क्षेत्रों में भारी बारिश के बाद पानी छोड़ने की मात्रा बढ़ा दी जाती है। गत वर्ष 18-19 अगस्त को प्रवाह दर 8.28 लाख क्यूसेक तक पहुंच गई थी और यमुना नदी का जलस्तर 206.60 मीटर पर पहुंच गया था, जो खतरे के निशान 205.33 से ऊपर है।
 
निचले इलाकों में पानी भरने के बाद दिल्ली सरकार ने बचाव और राहत अभियान शुरू किया था, वहीं 1978 में यह नदी अब तक के रिकॉर्ड जलस्तर 207.49 तक पहुंच गई थी। इसके बाद 2013 में जलस्तर 207.32 मीटर दर्ज किया गया।
 
नदी का जलस्तर अभी तक सबसे अधिक 1978 में 207.49 मीटर पर पहुंचा है। 2013 में यह 207.32 मीटर पर पहुंच गया था।  दिल्ली के जल मंत्री सत्येन्द्र जैन ने सोमवार को कहा कि सरकार बाढ़ जैसी किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Israel-Iran Conflict : इजराइल-ईरान में क्यों है तनाव, भयंकर युद्ध हुआ तो भारत पर क्या होगा असर

एयर इंडिया विमान हादसे का क्या कनेक्शन है जगन्नाथ मंदिर और अच्युतानंद महाराज की गादी से

विमान हादसे में तुर्की का तो हाथ नहीं? बाबा रामदेव के बयान से सनसनी

इंसानी गलती या टेक्नीकल फॉल्ट, AI-171 के ब्लैक बॉक्स से सामने आएगा सच, जानिए कैसे खोलते हैं हादसे का राज

डोनाल्ड ट्रंप बोले- ईरान के पास बातचीत का दूसरा मौका, परमाणु समझौता कर तबाही को बचा लो

सभी देखें

नवीनतम

Weather Update : कर्नाटक में भारी बारिश से बिगड़े हालात, पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में भी अलर्ट

Pune Bridge Collapses : कैसे ढह गया पुणे की इंद्रायणी नदी बना पुल, किसकी थी लापरवाही, कौन है लोगों की मौत जिम्मेदार

MP के शिवपुरी में 80 करोड़ रुपए की लागत से बन रहा पुल गिरा, 6 मजदूर घायल

Telangana : गोदावरी नदी में 5 किशोरों की डूबने से मौत, अचानक जल स्तर बढ़ने से हुआ हादसा

गुजरात के मोरबी में पुल टूटने से गई थी 135 लोगों की जान, देश में अब तक हुए ये हादसे

अगला लेख