यशवंत सिन्हा के बागी बोल, जय शाह को लेकर भाजपा को आड़े हाथों लिया

Webdunia
बुधवार, 11 अक्टूबर 2017 (16:33 IST)
नई दिल्ली। भाजपा नेता और पूर्व वित्तमंत्री यशवंत सिन्हा के भाजपा पर हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब उन्होंने अमित शाह के बेटे जय शाह के मामले में भगवा पार्टी पर खुलकर तीर चलाए हैं। 
 
पूर्व वित्तमंत्री सिन्हा ने कहा कि जय शाह मामले में सरकार और मंत्रियों को जय शाह का बचाव नहीं करना चाहिए। भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस मामले में सरकार ने नैतिक अधिकार खो दिया है। 
 
उन्होंने कहा कि जिस तरह जय शाह को लोन मिला और केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बचाव किया वह किसी भी रूप में अनुचित नहीं है। सिन्हा ने कहा कि जिस तरह से एडिशनल सॉलिसीटर इस मुकदमे की पैरवी करने जा रहे हैं, ऐसा पहले कभी नहीं हुआ है।
 
सिन्हा ने द वायर के खिलाफ मानहानि मुकदमे को अनुचित बताते हुए कहा कि यह प्रेस की आजादी को दबाने जैसा है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी सिन्हा नोटबंदी, जीएसटी के मामले में अर्थव्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना साध चुके हैं। 

Show comments

जरूर पढ़ें

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुरू किया 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान, बोले- 100 पुत्रों के बराबर होता है एक वृक्ष

घरेलू कहानियों की शीर्ष लेखिका मालती जोशी को ‘स्‍मृति कल्‍प’ में किया याद, परिवार, पाठक मित्र हुए भावुक

पाकिस्तान को मिली दोहरी जिम्मेदारी, नाराज कांग्रेस ने उठाए सवाल

न्यूजीलैंड संसद में सनसनी, सांसद लॉरा मैकलारेन ने दिखाई अपनी न्यूड फोटो

प्लास्टिक प्रदूषण को खत्म करने के लिए सामूहिक प्रयास

अगला लेख