यशवंत सिन्हा ने फिर की मोदी सरकार की खिंचाई, चिंता भी जताई...

Webdunia
गुरुवार, 28 सितम्बर 2017 (12:28 IST)
नई दिल्ली। भाजपा नेता और केन्द्र में वित्तमंत्री के रूप में सात बार बजट पेश कर चुके यशवंत सिन्हा मोदी सरकार की कई नीतियों खासका आर्थिक नीतियों से नाराज दिखे। उन्होंने नोटबंदी और जीएसटी के मुद्दे पर भी सरकार को आड़े हाथों लिया। 

ALSO READ: पिता यशवंत सिन्हा के आरोप पर पुत्र जयंत ने दिया जोरदार जवाब
पूर्व वित्तमंत्री ने कहा कि मोदी सरकार में पूरी गति से काम नहीं हो रहा है। अर्थव्यवस्था कमजोर हुई है और रोजगार को लेकर भी लोगों में चिंता है। उन्होंने कहा कि जब रोजगार है ही नहीं तो आप देंगे कहां से। देश में आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। ऐसी स्थिति में यदि आप 24 घंटे काम करेंगे तो भी समस्याओं से पार नहीं पा सकते। 
 
नोटबंदी और जीएसटी के मुद्दे पर सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए सिन्हा ने कहा कि नोटबंदी का नतीजा जाने बिना और उसकी छानबीन किए बिना जीएसटी लाया गया। उन्होंने कहा कि एक झटके में भारत कैशलैस नहीं हो सकता। मोदी सरकार की लंबी अवधि में फायदे की दलील को भी सिन्हा बेकार करार दिया। 
 
उन्होंने कहा कि मुझे लगा कि इस तरह की बातें सामने लानी चाहिए। विकास दर गिरने से देश में चिंता है। 8 लाख करोड़ बैंकों में फंसे हुए हैं। उन्होंने कहा कि यूपीए के वक्त पॉलिसी पैरालिसिस था, लेकिन अब 40 महीने बाद पिछली सरकार को दोष देना ठीक नहीं है।

ALSO READ: भाजपा नेता यशवंत सिन्हा का हमला, मोदी सरकार सभी को गरीब बनाने पर तुली
 
वित्तमंत्री अरुण जेटली की क्षमताओं को लेकर सिन्हा ने कहा कि वित्त मंत्रालय अपने आप में बड़ा मंत्रालय है। उन्हें रक्षा मंत्रालय और सूचना प्रसारण मंत्रालय जैसी जिम्मेदारियां भी दे दी गईं। ऐसे में एक व्यक्ति इतना बोझ कैसे उठा सकता है। एक ही आदमी पर आप इतना बोझ लाद देंगे तो वह खास समस्याओं पर ध्यान ही नहीं दे पाएगा। 
Show comments

जरूर पढ़ें

पाकिस्तान में बेनाम सामूहिक कब्रों के पास बिलखती महिलाएं कौन हैं...?

नरेंदर सरेंडर... भोपाल में PM मोदी पर राहुल गांधी ने बोला जमकर हमला

क्या ये वन नेशन, वन हसबैंड योजना है, मोदी के नाम का सिंदूर लगाएंगे, Operation Sindoor पर भगवंत मान के बयान पर बवाल

Operation Sindoor में भारतीय नुकसान पर फिर आया CDS अनिल चौहान का बयान, जानिए क्या कहा

सोनम की सास से बातचीत की आखिरी ऑडियो क्‍लिप वायरल, पढ़िए पूरी बात, लापता होने से पहले क्‍या कहा था बहू ने?

सभी देखें

नवीनतम

Hyundai Motor ने Ola Electric को कहा बाय, 552 करोड़ रुपए में बेची हिस्सेदारी

लापता हुए भारतीयों को ईरानी पुलिस ने बचाया, बंधक बना मांगी थी करोड़ों की फिरौती, परिवार ने ली राहत की सांस

IMF के बाद Pakistan को ADB से मिले 800 मिलियन डॉलर, भारत का विरोध, कहा- आतंकी साजिशों पर करेगा खर्च

Nissan Magnite ने बनाया नया रिकॉर्ड, 2 लाख बिक्री के आंकड़े को किया पार

राहुल गांधी पर CM डॉ. मोहन यादव का तंज, संगठन सृजन से पहले अपनी बुद्धि का करें सृजन

अगला लेख