Karnataka bypolls : येदियुरप्पा का भविष्य सुरक्षित, भाजपा ने 15 में से 12 सीटें जीतीं

Webdunia
सोमवार, 9 दिसंबर 2019 (15:26 IST)
कर्नाटक के 15 सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा ने 12 सीटों पर जीत हासिल कर ली है। अब राज्य की येदियुरप्पा सरकार को कोई खतरा नहीं है। जेडीएस ने 2 सीटों पर कब्जा किया है। 
 
कर्नाटक उपचुनाव में 15 से 12 सीटों पर बीजेपी प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही विधानसभा में बीजेपी बहुमत के आंकड़े को पार कर गई है। 222 सदस्यीय विधानसभा में बीजेपी के पास 117 विधायक हैं।
 
कांग्रेस के पास 68 और जेडीएस 34 सीट हैं। मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि जीतने वाले 12 प्रत्याशियों में से 11 को कैबिनेट मंत्री बनाया जाएगा। 
 
कर्नाटक में भाजपा के शानदार प्रदर्शन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि आज कर्नाटक के लोगों ने सुनिश्चित कर दिया है कि अब कांग्रेस और जेडीएस वहां के लोगों के साथ विश्वासघात नहीं कर पाएंगे। अब कर्नाटक में जोड़-तोड़ नहीं, वहां की जनता ने एक स्थिर और मजबूत सरकार को ताकत दे दी है।|

Show comments

स्वाति मालीवाल मामले पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी

स्वाति मालीवाल बोलीं- मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था, थप्पड़ मारा गया, केजरीवाल के PA के खिलाफ FIR

iQOO Z9x 5G : लॉन्च हुआ सबसे सस्ता गेमिंग स्मार्टफोन, धांसू फीचर्स

Weather Updates : उत्तर पश्चिम भारत में लू की चेतावनी, दिल्ली में 45 डिग्री पहुंचेगा पारा, कई राज्‍यों में ऑरेंज अलर्ट

घने जंगल में बेफिक्र सो रहा था हाथियों का ये परिवार, IAS ने वीडियो शेयर किया और फिर...

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी : प्रधानमंत्री मोदी

आगर-मालवा में एसपी से भिड़े भाजपा विधायक, FIR के बदले पुलिसकर्मियों पर 3 लाख की रिश्वत लेने का आरोप

NCW के सामने पेश नहीं हुए बिभव कुमार, स्वाति मालीवाल से बदसलूकी का मामला

कांग्रेस से बोले पीएम मोदी, बुंदेलखंड की धरती पर आकर देखों वीरता क्या होती है?

अगला लेख