Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

यमन में तबाही मचाने के बाद भारत आया चक्रवात मेकुनु, महाराष्‍ट्र में भारी बारिश के आसार

Advertiesment
हमें फॉलो करें यमन में तबाही मचाने के बाद भारत आया चक्रवात मेकुनु, महाराष्‍ट्र में भारी बारिश के आसार
, शुक्रवार, 25 मई 2018 (09:02 IST)
मुंबई। यमन के सोकोत्रा द्वीप को प्रभावित करने के बाद चक्रवात मेकुनु के कारण अगले कुछ दिनों में महाराष्ट्र के पश्चिमी तट पर भारी बारिश हो सकती है। मेकुनु के कारण सोकोत्रा में भीषण बाढ़ एवं तबाही हुई।


मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अगले कुछ दिनों में महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र में बारिश होगी। कोंकण के दूरदराज के इलाकों में बारिश होगी, लेकिन बाकी महाराष्ट्र अप्रभावित रहेगा। अधिकारी ने बताया कि मध्य महाराष्ट्र में हवाओं के कारण मराठवाड़ा क्षेत्र में तापमान में हल्की गिरावट आई है।

तापमान में कुछ डिग्री सेल्सियस की कमी हुई है, लेकिन विदर्भ में अब भी गर्मी है। बंगाल की खाड़ी में हवाओं के कारण महाराष्ट्र के हिस्सों में बादल उमड़ने से तापमान गिरा और लोगों को राहत मिली। उन्होंने कहा, मेकुनु चक्रवात भारतीय तट से दूर हो गया है, लेकिन उसके कारण पश्चिमी तट पर भारी बारिश हो सकती है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कर्नाटक में आज दो बार होगी कुमारस्वामी की अग्नि परीक्षा, स्पीकर का चुनाव लड़ेगी भाजपा