Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Wednesday, 9 April 2025
webdunia

बुलंदशहर हिंसा : मुख्य आरोपी योगेश राज गिरफ्तार

Advertiesment
हमें फॉलो करें Bulandshahr violence
, गुरुवार, 3 जनवरी 2019 (12:00 IST)
मेरठ (उत्तर प्रदेश)। बुलंदशहर में हाल ही में भीड़ के हिंसक हो जाने की घटना के मुख्य आरोपी योगेश राज को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस हिंसा में एक पुलिस निरीक्षक एवं एक आम नागरिक की मौत हो गई थी।
 
पुलिस ने बताया कि बजरंग दल का स्थानीय संयोजक राज पिछले साल 3 दिसंबर को हुई हिंसा के बाद से फरार था। उसे बुधवार की रात करीब साढ़े 11 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग 91 पर खुर्जा टी प्वाइंट से गिरफ्तार किया गया।
 
इससे पहले बुधवार सुबह हिंसा के आरोपी सतीश एवं विनीत और गोकशी मामले के आरोपी अजहर ने बुलंदशहर की स्थानीय अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया था।
 
क्षेत्राधिकारी (स्याना) राघवेंद्र कुमार मिश्रा ने गुरुवार को बताया कि हां, योगेश राज को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी चिकित्सीय जांच कराई जा रही है और कुछ समय बाद कानूनी कार्यवाही के लिए उसे आज स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा। भीड़ की हिंसा के दौरान पुलिस निरीक्षक सुबोध कुमार सिंह और 20 वर्षीय सुमित कुमार की गोली लगने से मौत हो गई थी।
 
इस हिंसा के लिए स्याना पुलिस थाने में 27 लोगों के खिलाफ नामजद और 50 से 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। राज की शिकायत पर पुलिस ने गोहत्या के लिए एक अलग प्राथमिकी दर्ज की थी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सीरिया में विद्रोहियों और जिहादियों के बीच संघर्ष, 48 की मौत