योगी आदित्यनाथ ने लगाया जनता दरबार

Webdunia
मंगलवार, 4 अप्रैल 2017 (23:29 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर लोगों से मुलाकात की और जनता दरबार में उनकी समस्याएं सुनीं। आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे लोगों की समस्याओं का अबिलम्ब निस्तारण करें। उन्होंने कहा कि लोगों के साथ किसी तरह का कोई अन्याय नहीं होना चाहिए।
 
उन्होंने भूमि पर अवैध रूप से कब्जा करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। जनता दरबार में मिर्जापुर के देवेश तिवारी ने अपनी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर मुख्यमंत्री से अपनी सहायता की गुहार की, जबकि श्याम नारायण ने कैंसर के उपचार के लिए वित्तीय सहायता की मांग की और लखनऊ की रहने वाली रिचा ने उसे मिल रही धमकियों के बारे में मुख्यमंत्री को अवगत कराया।
 
हरदोई के कुलदीप सिंह ने मुख्यमंत्री को बताया कि क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय के अधिकारियों ने गलत तरीके से उनके वाहन को जब्त कर लिया। मुख्यमंत्री ने इन सभी मामलों में तत्काल कार्रवाई के अधिकारियों को निर्देश दिए।
 
आदित्यनाथ ने लखनऊ के मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा नकली उम्र प्रमाण-पत्र जारी करने के मामले को गंभीरता से लेते हुए उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने का संबंधित अधिकारियों को आदेश दिया। जनता दरबार में आए लोगों ने मुख्यमंत्री को अपनी समस्याओं के बारे में बताया। एक मरीज की समस्या सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने सभी पीड़ितों की समस्याओं को तत्काल निराकरण के अधिकारियों को निर्देश दिए। (वार्ता) 
Show comments

जरूर पढ़ें

Apache Attack Helicopter : 60 सेकंड में दुश्मनों के 128 मूविंग टार्गेट्स पर सटीक वार, भारतीय सेना को मिले 3 अपाचे हेलीकॉप्टर, जानिए खूबियां

अब कब होगा Vice President का चुनाव, क्‍या है पूरी प्रक्रिया और जानिए क्‍या है इस पद के लिए योग्‍यता?

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे की आखिर क्या थी असली वजह?

उपराष्ट्रपति पद से जगदीप धनखड़ के इस्तीफे से उठे कई सवाल, दबाव या स्वेच्छा?

खराब खाने, जाति सूचक शब्दों के प्रयोग के विरोध में 170 छात्रों ने किया अनोखा प्रदर्शन, प्रिंसिपल को हटाया

सभी देखें

नवीनतम

बिहार में SIR में मिले 18 लाख मृतक, 7 लाख मतदाताओं का 2 स्थानों पर नाम, क्या बोला ECI

MIG-21 Retirement : 6 दशक से अधिक की सेवा के बाद क्यों रिटायर हो रहे हैं मिग-21 फाइटर जेट, कौन लेगा उनकी जगह

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर गए जेल

पालघर में एक इमारत की लिफ्ट में पेशाब करते पकड़ा गया कंपनी प्रतिनिधि, लोगों ने पीटा

बंगाल के राज्यपाल थे तो होता था टकराव, अब जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर क्या बोलीं ममता बनर्जी

अगला लेख