योगी आदित्यनाथ ने दिया इस्तीफा

Webdunia
गुरुवार, 21 सितम्बर 2017 (15:57 IST)
नई दिल्ली। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशवप्रसाद मौर्य ने लोकसभा की सदस्यता से गुरुवार को त्यागपत्र दे दिया।
 
दोनों नेताओं ने यहां पूर्वाह्न लोकसभा सचिवालय में सचिव डॉ. डी. भल्ला को त्यागपत्र सौंपे। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार इससे पहले योगी आदित्यनाथ ने इंदौर में मौजूद लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन से फोन पर बात की। महाजन ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अब वे संसद के सदस्य नहीं रहेंगे, इसका उन्हें दु:ख रहेगा लेकिन बड़े राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर बड़ी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इसके लिए वे उन्हें शुभकामनाएं देती हैं।
  
योगी आदित्यनाथ एवं मौर्य उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य निर्वाचित हुए हैं। योगी आदित्यनाथ ने 19 मार्च 2017 को उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री और मौर्य ने उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की थी। (वार्ता) 

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर लगाया 25 प्रतिशत टैरिफ, क्या बोली मोदी सरकार

RBI क्यों खरीद रहा भर-भर कर सोना, क्या देश में आने वाला है संकट, जानिए सच

प्रेमानंदजी का जवाब सुन देश की महिलाएं भड़क गईं, आखिर क्या है पूरा मामला

22 दिनों तक जवानों ने ड्रोन से भेजा खाना खाया, कैसे किया आतंकियों का काम तमाम, अमित शाह ने बताया पूरा ऑपरेशन

राज्यसभा में किसने ट्रंप को बताया चाचा चौधरी, संसद से कर दी यह मांग

सभी देखें

नवीनतम

Weather Update : राजस्थान में भारी बारिश का कहर, कई नदियां उफान पर, बांधों के गेट खोले

'हिट एंड रन' केस में असमिया फिल्म अभिनेत्री गिरफ्तार, दुर्घटना में एक युवक की हुई थी मौत

हिन्दू कभी आतंकवादी नहीं हो सकता, संसद में खूब गरजे अमित शाह

भारत के साथ व्यापार वार्ता से क्‍यों निराश हैं डोनाल्‍ड ट्रंप?

इंदौर में कावड़ियों को तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्‍कर, 1 कावड़िए की मौत, 6 घायल

अगला लेख