हार की मायूसी के बीच यूपी में जश्न की तैयारी

Webdunia
गुरुवार, 15 मार्च 2018 (12:52 IST)
लखनऊ। लोकसभा उपचुनाव में मिली शिकस्त को दरकिनार करते हुए भाजपा ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की पहली सालगिरह उत्सव की तरह मनाने की सभी तैयारी पूरी कर ली हैं। हार से मायूस कार्यकर्ताओं में जोश भरने के इरादे से पार्टी जनता के बीच जाकर केन्द्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों का बखान करेगी।
  
भाजपा ने इसके लिए बाकायदा 20 दिनों का एक कार्यक्रम भी तैयार किया है। आगामी छह अप्रैल तक पार्टी गांवों और शहरों में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के जरिये केन्द्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां जनता के सामने रखेगी। जिला स्तर पर बैठकों का दौर गुरुवार से शुरू हो चुका है जिसके अंतर्गत पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी की रणनीति साझा की जाएगी। इस दौरान कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। 
 
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्रनाथ पांडेय फर्रुखाबाद में सालगिरह के मौके पर आयोजित होने वाले समारोह का श्रीगणेश करेंगे। कार्यक्रम के सिलसिले में भदोही गए विजय बहादुर पाठक ने बताया कि उपचुनाव में मिली शिकस्त को लेकर पार्टी गंभीर है मगर हताश नहीं है। कार्यकर्ताओं में जोश भरने के इरादे से सालगिरह को जोरशोर से मनाया जाएगा और जनता के बीच सरकार की उपलब्धियों की चर्चा की जाएगी। 
 
उन्होंने कहा कि चुनाव में हार जीत एक सिक्के के दो पहलू हैं। इस हार से हमारा आत्मविश्वास जरा भी नही डगमगाया है। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा राज्य की सभी 80 सीटें जीतेगी।
 
भाजपा नेता ने बताया कि 17 मार्च तक भाजपा नेता मंडल स्तर पर कार्यशालाएं और बैठकें आयोजित करेंगे जबकि 26 मार्च से छह अप्रैल के बीच कार्यकर्ता और नेता ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर घर घर संपर्क अभियान चलाएंगे। लोगों को योगी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा गरीब, किसान और युवाओं के लिए केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार के योगदान के बारे में उन्होंने बताया जाएगी।
 
गौरतलब है कि फूलपुर और गोरखपुर उपचुनाव में बुधवार को आए नतीजों में भाजपा को दोनों क्षेत्रों में समाजवादी पार्टी के हाथों शिकस्त का सामना करना पड़ा था। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

'अफवाहों पर न दें ध्यान', मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर सामने आया ममता के भतीजे का बयान, BJP पर लगाया बड़ा आरोप

इलेक्ट्रिक वाहन नीति से तैयार होंगी 20000 नौकरियां, जानिए क्‍या है दिल्ली सरकार का प्‍लान

Waqf को लेकर BJP ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना, प्रदर्शनों के नाम पर भड़का रहीं हिंदू विरोधी हिंसा

जयराम रमेश का दावा, घट रही है क्रय शक्ति

क्यों भारत के हर शहर में सोने की कीमत होती है अलग, जानिए और समझिए

सभी देखें

नवीनतम

MP : गुना में हनुमान जयंती पर शोभा यात्रा के दौरान पथराव

भारत पर टैरिफ क्या पड़ेगा प्रभाव, भाजपा ने किया खुलासा

ईरान, अमेरिका परमाणु कार्यक्रम पर और बातचीत को हुए सहमत, 19 अप्रैल को होगी अगले दौर की वार्ता

लालकिले ने सुनाई सम्राट विक्रमादित्य की कहानी, रोमांचित हो गए दर्शक, बोले- ऐसा पहले कभी नहीं देखा

'अफवाहों पर न दें ध्यान', मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर सामने आया ममता के भतीजे का बयान, BJP पर लगाया बड़ा आरोप

अगला लेख